फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rohingya Muslims are dangerous for country

'देश की सुरक्षा को खतरा हैं रोहिंग्या मुसलमान, इन्हें हर हालत में किया जाए देश से बाहर'

Sat, 21 Jul 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 21 Jul 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
Rohingya Muslims are dangerous for country
rohingya

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का दो दिवसीय प्रांतीय सम्मेलन शनिवार को कमला नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में शुरू हुआ। सम्मेलन के दौरान अखंड भारत संकल्प और स्थापना दिवस के कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा हुई। रविवार को संगठन की बैठक होगी। 

विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद महानगर के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र गर्ग ने बताया कि उद्घाटन अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपत, अशोक तिवारी, मनोज वर्मा और प्रांतीय संगठन मंत्री सुनील ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष संपत ने कहा कि रोहिंग्या मुसलमान भारत की सुरक्षा के खतरे बन गए हैं। इन्हें हर हालत में देश से बाहर किया जाए। 
विज्ञापन


उन्होंने गो रक्षा को लेकर अलग गो रक्षा मंत्रालय बनाने की लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों के निवास पर जाएंगे और उनका घेराव कर गोरक्षा मंत्रालय बनाने की मांग करेंगे। इसके अलावा उन्होंने अखंड भारत संकल्प और स्थापना दिवस के मद्देनजर होने वाले कार्यों की रूपरेखा तय की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थापना दिवस श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन मनाया जाएगा। राजेंद्र गर्ग ने बताया कि रविवार के सत्र में संगठन से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में प्रांत के करीब 200 कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुनील पाराशर, मदन वर्मा, दीपक अग्रवाल, राजीव शर्मा, बंटी ठाकुर, योगेश वर्मा आदि मौजूद रहे। 

राष्ट्रीय बजरंग दल ने की महाआरती
एक ओर विहिप और बजरंग दल का सम्मेलन चल रहा है तो हाल में गठित राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नालबंद स्थित प्रजापति देवी मंदिर में महाआरती का आयोजन किया। महाआरती में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष मनोज ने कहा कि 2019 से पहले अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर नहीं बना तो यह रेला अयोध्या के लिए कूच कर जाएगा।


उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज बंद नहीं हुई तो कार्यकर्ता मंदिरों के बाहर खड़े होकर आरती के कार्यक्रम करेंगे। महाआरती की वजह से एमजी रोड पर जाम लग गया। इसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर संगठन मंत्री हरेंद्र, सत्येंद्र बरुआ, अज्जू चौहान, गोविंद पाराशर, संजय जाट, रौनक ठाकुर, अतुल चौहान, जितेंद्र राजपूत, जेपी चौधरी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed