{"_id":"6a0751621439fea2b0044dfa","slug":"robotic-surgery-to-be-performed-at-sn-medical-college-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एसएन मेडिकल काॅलेज में होगी रोबोटिक सर्जरी, चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण; मरीजों का मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एसएन मेडिकल काॅलेज में होगी रोबोटिक सर्जरी, चिकित्सकों को मिला प्रशिक्षण; मरीजों का मिलेगा लाभ
Fri, 15 May 2026 10:58 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Fri, 15 May 2026 10:58 PM IST
सार
मोबाइल रोबोटिक लैब वैन दो दिन तक मेडिकल कॉलेज में रहेगी, जिसमें विशेषज्ञ विभिन्न सर्जरी में रोबोट के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सर्जरी के दाैरान रोबोट सर्जरी करते हैं और इसका नियंत्रण चिकित्सक ही करता है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में गंभीर रोगों के ऑपरेशन रोबोट करेंगे। इसके लिए कॉलेज में चिकित्सकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ये कार्यशाला दो दिन चलेगी, जिसमें सर्जरी विभाग, हड्डी रोग, स्त्री रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सक शामिल हुए हैं।
सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि एक कंपनी की ओर से मोबाइल रोबोटिक लैब वैन आई है। ये दो दिन तक कॉलेज में रहेगी, जिसमें विशेषज्ञ विभिन्न सर्जरी में रोबोट के उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। रोबोट सर्जरी करते हैं और इसका नियंत्रण चिकित्सक ही करता है। ऐसे में
सर्जरी के वक्त रोबोट को कैसे संचालित करते हैं। किन बातों का ध्यान रखा जाए, ऐसी तमाम जानकारी दी गई हैं।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी बेहद उच्च गुणवत्ता की होती है। इससे चिकित्सकों को शारीरिक सुविधा भी मिलती है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भविष्य में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी। कार्यशाला में स्त्री रोग विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह, डॉ. करन रावत, डॉ. जेपी सिंह शाक्य आदि मौजूद रहे।