फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbers ran away from the jeweler house

महिला की बहादुरी से छूट गया बदमाशों का पसीना, जानें कैसे लिया मोर्चा

Thu, 08 Mar 2018 08:46 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 08 Mar 2018 08:46 AM IST
विज्ञापन
robbers ran away from the jeweler house
इस महिला ने दिखाई बहादुरी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कुतलूपुर (रकाबगंज) में मंगलवार रात दो बदमाशों ने सराफ के घर में लूट की कोशिश की। मगर, सराफ की पत्नी के साहस के आगे वारदात में सफल नहीं हो सके। घर में अकेला पाकर बदमाशों ने गेट खुलवा लिया। 
विज्ञापन


बदमाशों को बाहर देखकर महिला ने गेट बंद कर लिया। काफी देर तक धक्कामुक्की होने के बाद एक बदमाश के हाथ में चोट लग गई। इसी बीच शोर सुनकर पड़ोस के लोग आ गए और बदमाश भाग गए। 
विज्ञापन


कुतलूपुर, ईदगाह निवासी सराफ रामवीर वर्मा नमक की मंडी से व्यापार करते हैं। मंगलवार रात को शादी समारोह में बच्चों के साथ गए थे। घर में पत्नी सरोज (48) अकेली थीं। रात तकरीबन 11:45 बजे गेट से खटपट की आवाज आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर सरोज ने आवाज लगाई। बाहर से उनका नाम लेते हुए गेट खोलने को कहा। सरोज ने समझा कि पति और बच्चे आ गए हैं। उन्होंने जैसे ही गेट खोला दो बदमाश अंदर प्रवेश करने लगे। 

सरोज ने तुरंत गेट को बंद करने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने गेट में धक्का देना शुरू कर दिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी, लेकिन सरोज पीछे नहीं हटीं। 

उन्होंने झटके से गेट बंद किया। पांच मिनट तक बदमाश और सरोज के बीच धक्कामुक्की हुई। इस दौरान एक बदमाश की अंगुली दरवाजे में आ गई। वह घायल हो गया। 

नहीं लगे सीसीटीवी कैमरे 

शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। यह देखकर बदमाश भाग गए। सरोज ने परिवारीजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पीआरवी आ गई। बदमाशों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका।

मोहल्ले में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। इस कारण बदमाशों के कोई फुटेज नहीं मिल सके। सराफ के घर के पास ही ठेल वाले खड़े होते हैं। उनसे भी पूछताछ की। पुलिस को आशंका है कि बदमाश चोरी के इरादे से आ थे। 

लेकिन सरोज घर में ही थी। इसका पता चलने पर उन्होंने आवाज लगाई। बदमाशों ने रेकी कर रखी थी। इसलिए उन्हें सरोज का नाम पहले से पता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed