फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Robber bride convicted of murdering husband gets life imprisonment

UP: लुटेरी दुल्हन को आजीवन कारावास...शादी के तीन दिन बाद पति को जहर देकर मार डाला, जेवरात लेकर हो गई थी गायब

Tue, 13 May 2025 08:52 PM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 May 2025 08:52 PM IST
सार

शादी के तीन दिन बाद ही पति को जहर देकर मार डाला। फिर घर में रखे जेवरात लेकर गायब हो गई। मामले में पुलिस ने आरोपी लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया। अब कोर्ट ने भी उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
Robber bride convicted of murdering husband gets life imprisonment
Bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शादी के तीन दिन बाद ही लुटेरी दुल्हन ने पति को जहर देकर मार दिया था। बाद में घर से रात को ही नकदी और जेवरात लेकर फरार हो गई। अदालत ने साक्ष्यों के आधार पर उत्तराखंड के जिला उधमपुर के थाना कुंडा क्षेत्र के गांव बैली जोड़ी निवासी मृतक की पत्नी तारा उर्फ रुबीना को दोषी पाया। एडीजे-21 विराट कृष्ण श्रीवास्तव ने दोषी को आजीवन कारावास के साथ 75 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


थाना जगदीशपुरा में आवास विकास सेक्टर-4 निवासी मृतक की बहन विशेषा देवी ने 25 मई 2016 को थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि छोटा भाई निर्मल सिंह 21 मई को उत्तराखंड के जिला उधमपुर के थाना कुंडा क्षेत्र के गांव बैली जोड़ी निवासी तारा से विवाह कर उसे घर लेकर आया था। घर में खुशी का माहौल था। 25 मई 2016 की सुबह उनका भतीजा भारत पिता को कमरे में जगाने गया था। वह बेड पर पड़े थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: पिता को गला दबाकर मार डाला...दिनभर घर में रखा शव, इसलिए बेटे ने की खाैफनाक वारदात; चाैंकाने वाला खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख उसकी चीखें निकल गई। शोर सुनकर पड़ोस के लोग घर आ गए। भाई निर्मल को निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घर से पत्नी तारा और नकदी व जेवरात भी गायब थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उत्तराखंड से तारा को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि तारा का असली नाम रुबीना था। वह पूर्व से ही शादीशुदा थी। वह ज्यादा उम्र के अविवाहित लोगों को जाल में फंसाकर उनसे शादी करती। 

ये भी पढ़ें-UP: मंदिर के पास मिली साधु की खून से सनी लाश...सिर कुचलकर की गई बेरहमी से हत्या, पूर्व फाैजी से हुआ था विवाद

मौका मिलते ही ससुराल से नकदी और जेवरात लेकर फरार हो जाती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर से हत्या की पुष्टि हुई थी। अभियोजन की तरफ से विशेष देवी, मृतक के पुत्र भारत, डॉक्टर प्रभात सिंह, पुलिस कर्मी धारा सिंह, एसओ तेजबहादुर सिंह, एसआई राजीव कुमार और विधि विज्ञान प्रयोशाला के अधिकारी कर्नल कुंवर प्रताप सिंह को गवाही के लिए अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed