फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sadhu was brutally murdered by crushing his head In Mathura

UP: मंदिर के पास मिली साधु की खून से सनी लाश...सिर कुचलकर की गई बेरहमी से हत्या, पूर्व फाैजी से हुआ था विवाद

Tue, 13 May 2025 05:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 May 2025 05:58 PM IST
सार

मंदिर के पास साधु की खून से लथपथ लाश मिलने से सनसनी फैल गई। साधु का पूर्व फाैजी से मंदिर में रहने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
sadhu was brutally murdered by crushing his head In Mathura
माैके पर जांच पड़ताल करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के बरसाना कमई रोड पर खेतों में बने हनुमान मंदिर में रहने को लेकर पूर्व फौजी ने मंगलवार को साधु की हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस के साथ एसपी देहात व सीओ घटनास्थल पर पहुंचे। मकान स्वामी ने पूर्व फौजी पर हत्या के आरोप लगाए। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम लगा दी गई। 
विज्ञापन


बरसाना से कमई जाने वाले रोड पर 108 कुटिया के पास राजू उर्फ राधा रमण दास के खेत पर बने हठीले हनुमान मंदिर की सेवा पूजा साधु रामदास उर्फ बिहारी (55) 20 साल से कर रहे थे। सोमवार की शाम को जट्टारी के पास एतबरपुर गांव के प्रताप सिंह फौजी से मंदिर में रहने को लेकर विवाद हो गया। साधु रामदास से कहने लगा कि इस मंदिर में मैं रहूंगा। दोनों में शाम को हुए विवाद को खेत स्वामी ने समाप्त करा दिया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: प्लॉटिंग के अलावा ग्रुप हाउसिंग भी...प्रोपर्टी में निवेश के लिए हो जाएं तैयार, बुकिंग के लिए इतने भूखंड
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सुबह खेत स्वामी व उसके परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां साधु रामदास का शव लहूलुहान हालात में मंदिर के पास पड़ा मिला। साधु की हत्या की सूचना पर थाना प्रभारी राजकमल बालियान के साथ कस्बा इंचार्ज घटनास्थल पर पहुंच गए। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन व सीओ आलोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

साधु का शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि प्रथम दृष्टया साधु की हत्या ईंट मारकर की गई प्रतीत होती है। खेत स्वामी के अनुसार आरोपी की तलाश को पुलिस टीम लगा दी गई। शीघ्र ही घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed