{"_id":"611817d78ebc3ee0204a6716","slug":"robbed-women-s-jewelry-by-smelling-intoxicants-agra-news-agr503741990","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला के जेवर लूटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछनेरा। मायके से ससुराल मथुरा जा रही महिला को बदमाशों ने खुद को उसके ही जिले का निवासी बताकर झांसा दिया। फिर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशकर उसके पहने गहने लूट ले गए।
पीड़िता प्रेमवती पत्नी विष्णु निवासी औरंगाबाद मथुरा ने पुलिस को बताया कि वह जैंगारा मायके आई थी। शनिवार को मायके से ससुराल जाने के लिए निकली थी। अछनेरा में वह वाहन का इंतजार कर रही थी, तभी तीन युवक आए और खुद को मथुरा का बताते हुए उससे बातचीत करने लगे।
तीनों युवक महिला को वाहन के लिए इधर-उधर घुमाते रहे। फिर पीतल का एक टुकड़ा दिखाकर उसे सोने का बताते हुए इसकी कीमत आठ लाख रुपये बताई। महिला का कहना है कि वह टुकड़ा हाथ में लेकर देखने के कुछ देर बाद ही वह बेसुध हो गई।
विज्ञापन
कुछ देर बाद उसे होश आया कि उसका मंगलसूत्र, झुमकी, अंगूठी, पायजेब आदि पहने गहने गायब थे। गहने लूटे जाने से परेशान महिला ने थाने पहुंच पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर लेकर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। एसओ ने बताया कि बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।