फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   robbed cash and jewelry from the old woman by sitting in the car

कार में बैठाकर वृद्धा से नकदी जेवर लूटे

Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
robbed cash and jewelry from the old woman by sitting in the car
भोगांव। बेटी के घर से लौट कर आ रही एलाऊ क्षेत्र की रहने वाली एक वृद्धा को बदमाशों ने घर तक छोड़ने की बात कह कर कार में बैठा लिया। रास्ते में नकदी और जेवर लूटने के बाद रास्ते में उतार कर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव रंपुरा निवासी द्रोपा देवी (70) सोमवार को जनपद फिरोजाबाद के नगला टीले स्थित पुत्री की ससुराल से घर वापस लौट रहीं थीं। दोपहर करीब दो बजे वह थाना क्षेत्र में पडुआ चौराहा के पास पहुंची। वहां से वह घर जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहीं थीं। तभी सफेद रंग की एक कार उनके पास आकर रुकी। उसमें बैठे चार लोगों ने वृद्धा से कहा कि वह उन्हें गांव तक छोड़ देंगे। कार सवार लोगों की बातों में आकर वृद्धा कार में बैठ गईं। पडुआ चौराहा से कुछ आगे चलने के बाद कार में बैठे चार बदमाशों ने वृद्धा के कुंडल व बैग में रखे छह हजार रुपये निकाल लिए। विरोध कर रही वृद्धा को रास्ते में उतार कर बदमाश वहां से भाग गए। वृद्धा को रोता देख आसपास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। जल्द ही बदमाश भी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed