{"_id":"69eb027d2e6020b3c20358be","slug":"rob-construction-at-barahkhamba-gate-7-foot-passage-for-small-vehicles-diversion-strategy-ready-2026-04-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: बारहखंभा पर बनने जा रहा आरओबी, डायवर्जन प्लान तैयार; सिर्फ छोटे वाहनों को मिलेगा 7 फीट का रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: बारहखंभा पर बनने जा रहा आरओबी, डायवर्जन प्लान तैयार; सिर्फ छोटे वाहनों को मिलेगा 7 फीट का रास्ता
Fri, 24 Apr 2026 11:11 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:11 AM IST
सार
आगरा में बारहखंभा फाटक पर आरओबी निर्माण के दौरान छोटे वाहनों के लिए 7 फीट का रास्ता छोड़ा जाएगा, जबकि बड़े वाहन ईदगाह आरओबी से निकाले जाएंगे। यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है, जिससे शाहगंज और आसपास के क्षेत्रों में जाम की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
एसीपी ट्रैफिक इमरान अहमद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के अर्जुन नगर से रूई की मंडी के बीच बने बारहखंभा फाटक पर आरओबी के निर्माण के दाैरान छोटे वाहनों को निकालने के लिए 7 फीट तक रास्ता दिया जाएगा। बड़े वाहनों को ईदगाह आरओबी की ओर से निकाला जाएगा। यातायात पुलिस ने डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया है। पुल के लिए 1-1 पिलर बनाया जाएगा। इससे पूरी तरह से यातायात प्रभावित नहीं होगा।
विज्ञापन
शाहगंज बाजार में जाम की समस्या दूर करने के लिए ईदगाह रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। ब्रिज के बनने के बाद अर्जुन नगर और ईदगाह की तरफ से आने वाले वाहन सीधे तहसील की तरफ निकल सकेंगे। बाजार में जाने से वाहन बच जाएंगे। इससे जाम से निजात मिल जाएगी। आरओबी के लिए बारहखंभा और नगला छउआ पर पिलर बनाने का काम शुरु होगा। पहले चरण में बारहखंभा पर पिलर बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसीपी यातायात इमरान अहमद के मुताबिक, रेलवे अधिकारियों ने बताया है कि फाटक पर एक साथ काम शुरु नहीं होगा। पहले एक पिलर बनाया जाएगा। इसके बाद दूसरा पिलर बनाएंगे। 7 फीट का रास्ता छोड़ा जाएगा। इससे दो पहिया और तीन पहिया वाहन के साथ छोटी कारों को भी निकाला जा सकेगा। अन्य वाहन अर्जुन नगर से ईदगाह आरओबी पर जाएंगे। नगला छउआ और नामनेर होते हुए भी वाहन निकल सकेंगे।
बारहखंभा के बाद छउआ का नगला पर निर्माण कार्य शुरु होगा। इस दाैरान वाहनों को बारहखंभा और ईदगाह आरओबी से निकाला जाएगा। इससे रूई की मंडी, शाहगंज, अर्जुन नगर की तरफ वाहन निकलते रहेंगे। यातायात पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी रहेगी। शाहगंज और रूई की मंडी बाजार के व्यापारियों के मुताबिक रूई की मंडी फाटक से रोजाना 20 से 25 हजार वाहन निकलते हैं। इनमें ऑटो और ई रिक्शा की संख्या अधिक होती है। हर बार बंद फाटक खुलने के बाद 15 से 20 मिनट तक वाहनों की लाइन लगती है।