{"_id":"67363c41f8e22f1ea80c0140","slug":"roaming-in-the-guise-of-a-monk-carrying-a-reward-of-rs-25000-arrested-kasganj-news-c-175-1-mt11003-123745-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: साधु के भेष में घूम रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: साधु के भेष में घूम रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
Thu, 14 Nov 2024 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 14 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 25 हजार रुपये के इनामी सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस से बचने के लिए साधु के भेष में घूम रहा था। इसके खिलाफ गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज है।
थाना कोतवाली कासगंज में गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25000 रुपये के इनामी अपराधी दयाचंद उर्फ दयादास निवासी दूधौला थाना गदपुरी पलवल (हरियाणा) को पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस अधीक्षक ने इसकी गिरफ्तारी के लिए सीओ सिटी आंचल चौहान के नेतृत्व में टीम का गठन किया। गठित टीम ने सर्विलांस की मदद से बृहस्पतिवार को दयाचंद को हाथरस की सीमा से सटे गांव नगला डुकरिया कासंगज से गिरफ्तार कर लिया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए साधु के भेष में रहा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेजा गया है।