फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways workshop has not started operations despite being ready

Agra News: रोडवेज वर्कशॉप तैयार होने के बावजूद संचालन नहीं हुआ शुरू

Sun, 23 Jun 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Roadways workshop has not started operations despite being ready
कासगंज। पांच करोड़ रुपये से अधिक खर्च करके रोडवेज का वर्कशॉप जिले में बनाया गया है, लेकिन इसका संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। जिसके कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं। बस स्टैंड के बाहर ही रोडवेज की बसें खड़ी रहती हैं। जिससे सर्कुलर रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। इस समस्या को सदर विधायक ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर रोडवेज वर्कशॉप का संचालन शुरू कराने की मांग की है।
विज्ञापन

रोडवेज वर्कशॉप का निर्माण वर्ष 2022-23 और 2023-24 के बीच पूरा कर लिया गया। वर्कशॉप निर्माण में कुल 5 करोड़ रुपये की लागत आई, लेकिन इसका संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। वर्कशॉप का निर्माण निर्माणाधीन पुलिस लाइन के समीप किया गया है। परिवहन निगम की यह लापरवाही शहर की यातायात व्यवस्था पर भारी पड़ रही है। सर्कुलर रोड पर बस स्टैंड इलाके में रोडवेज बसों के खड़े रहने से जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

जिससे आम जनमानस व राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस मार्ग पर होकर सोरोंजी आने वाले तमाम श्रद्धालु आते जाते हैं। शहरी ट्रैफिक का दबाव भी रहता है। परिवहन की व्यवस्था बनाने में यातायात पुलिस को भी मशक्कत करनी पड़ती है। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने इन सभी समस्याओं का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री को पत्र भेजकर वर्कशॉप संचालन की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed