फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadways department will pay Rs 17.29 lakh as compensation for death of young man in road accident

UP: बस की टक्कर से हुई थी युवक की माैत, अब रोडवेज देगा परिजनों को 17.29 लाख रुपये

Tue, 13 Jan 2026 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 13 Jan 2026 11:45 PM IST
सार

रोडवेज बस की टक्कर से कालीन कारीगर की माैत हो गई थी। मामले में परिवहन विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की थी। इस पर परिजन ने अदालत में वाद दायर किया। अब मामले में अदालत ने आदेश दिया है।

विज्ञापन
roadways department will pay Rs 17.29 lakh as compensation for death of young man in road accident
कोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

सड़क हादसे में रोडवेज बस की टक्कर से कालीन कारीगर की मौत हो गई। परिजन ने अदालत में वाद दायर किया। इस मामले में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के न्यायाधीश नरेंद्र कुमार पांडेय ने यूपी रोडवेज को 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित 17.29 लाख रुपए मृतक के परिजन को देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के शिवपुरी निवाई 42 वर्षीय जगदीश कालीन कारीगर थे। 20 अक्तूबर 2020 की सुबह 8 बजे वह अपनी बाइक से किरावली होते घर जा रहे थे। रास्ते में किरावली-जयपुर हाईवे स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार में आ रही मथुरा रोडवेज की बस से चालक सत्यभान सिंह निवासी नगला बलदेव, खेरिया आगरा ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद परिवहन निगम ने सुनवाई नहीं की थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed