{"_id":"66bfbd64216296c4070d37f6","slug":"roadways-buses-will-increase-on-delhi-route-from-today-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-119541-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिल्ली मार्ग पर आज से बढ़ जाएंगी रोडवेज की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिल्ली मार्ग पर आज से बढ़ जाएंगी रोडवेज की बसें
Sat, 17 Aug 2024 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 17 Aug 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महानगरों में नौकरी पेशा लोग पर्व मनाने के लिए अपने घरों पर आते हैं। इससे भीड़ बढ़ने की संभावना है। भीड़ के मद्देनजर रोडवेज ने तैयारियां कर ली हैं। शनिवार से दिल्ली मार्ग पर बसों को बढ़ाया जाएगा। दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा सहित अन्य महानगरों से आने वाले लोगों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज ने दिल्ली मार्ग पर शनिवार से 50 बसों के संचालन की तैयारी की है। रोडवेज की 23 बसें बीएस-6 हैं, यह बसें दिल्ली में आनंद विहार बस स्टेशन तक जाएंगी। शेष बसें बीएस-6 न होने के कारण इनका संचालन कौशांबी तक किया जाएगा। बसों की कमी न रहे इसके लिए बसों के फेरे बढ़ाए जाने की भी तैयारी की गई है। आनंद विहार बस स्टेशन और कौशांबी बस स्टेशन पर भी एक-एक कर्मी की तैनाती की गई हैं। इससे बसों का संचालन वहां से भी अच्छे से हो सके। बस संचालन प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि यात्रियों को परेशानी नहीं होने दी जाएंगी। दिल्ली मार्ग पर भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या बढ़ाई जा रही है। चालक परिचालकों के अवकाश निरस्त किए हैं, उनके लिए प्रोत्साहन योजना भी संचालित की गई है। जरूरत होने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन