फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways buses run on three new routes

Agra News: तीन नए मार्गों पर दौड़ीं रोडवेज बसें

Wed, 11 Sep 2024 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 11 Sep 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses run on three new routes
कासगंज। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज की सुविधा देने के लिए रोडवेज ने तीन नए मार्गों पर बसों का संचालन शुरु किया है। इनकी समय सारिणी भी जारी की है। इन मार्गों पर बसों का संचालन शुरु होने से ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा। डिपो से बस संख्या यूपी 87टी-9974 का सैलई-कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर, यूपी 87टी-9975 का बरवारा-सोरों-कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर और यूपी87टी-9111 का बरौदा-बीबी सलेमपुर-कासगंज-अलीगढ़ मार्ग पर संचालन शुरु किया गया है। इन मार्गों के समय सारिणी जारी कर दी गई है। इससे डग्गेमार वाहनों से सफर करने को मजबूर यात्रियों को रोडवेज की सुविधा मिलेगी। विकास खंड के गांव बरवारा, सैलई, बीबी सलेमपुर, बरौदा सहित अन्य ग्रामों व कस्बाई क्षेत्रों को नवीन रोडवेज सेवा का लाभ मिलेगा। सैलई व बरवारा से बस सेवा सुबह 08:00 बजे से कासगंज होकर अलीगढ़ तक चलेगी। बरौदा से बस से सुबह 7 बजे से शुरू होकर सोरों व कासगंज होते हुए अलीगढ़ के लिए चलेगी। इन सभी बसों का संचालन प्रतिदिन चार फेरों के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed