फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways Bus Roof Blown Off During Storm Safety Concerns Raised

भयानक तूफान: डिपो में खड़ी बस की छत तक उखड़ गई, दर्जनों पोल टूटे, ट्रांसफाॅर्मर भी हो गया क्षतिग्रस्त

Sun, 31 May 2026 10:01 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 10:01 AM IST
सार

आगरा फोर्ट डिपो की कार्यशाला में खड़ी रोडवेज बस की छत तेज तूफान के दौरान उखड़ गई। घटना के बाद बसों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठने लगे हैं, जबकि परिवहन निगम ने जांच की बात कही है।
 

विज्ञापन
Roadways Bus Roof Blown Off During Storm Safety Concerns Raised
डिपो में खड़ी बस की छत तक उखड़ गई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तूफान में परिवहन निगम की एक बस की छत उखड़ गई। शुक्रवार को बस संख्या यूपी 80 ईटी 2183 निर्धारित मार्ग से लौटने के बाद आगरा फोर्ट डिपो की कार्यशाला में खड़ी थी। तेज हवाओं के कारण बस की छत उड़ गई। यह घटना बस के संचालन के दौरान होती तो यात्रियों की जान को खतरा हो सकता था। ऐसे सवाल खड़े हो रहे हैं। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं थी। वह जानकारी लेकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन



बरौली अहीर में आंधी ने मचाई तबाही, दर्जनों पोल टूटे, ट्रांसफाॅर्मर क्षतिग्रस्त
शुक्रवार को आई आंधी और बारिश ने बरौली अहीर क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई है। आंधी से करीब 27खंभे टूटकर गिर गए। 6 ट्रांसफाॅर्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे दर्जनों गांवों की बिजली पूरी तरह गुल हो गई है। लोगों को रात अंधेरे में गुजारने के साथ ही पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा। वहीं शनिवार की देर शाम तक विभागीय अधिकारी और लाइनमैन टूटे हुए पोलों को हटाने और लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन


उपखंड अधिकारी बरौली अहीर संजीव कुमार ने बताया कि आंधी-तूफान से क्षेत्र में 27 विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जबकि 6 ट्रांसफाॅर्मर को भारी नुकसान पहुंचा है। विभाग को करीब 20 से 25 लाख रुपये की आर्थिक क्षति का अनुमान है। पोल टूटने और ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त होने से कई गांवों की आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी है। एसडीओ ने बताया कि आपूर्ति को सुचारू रूप से बहाल करने में विभाग के कर्मचारी लगे हुए हैं जल्द ही सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed