{"_id":"696cb5ce0631f4638d086b18","slug":"roadways-bus-ran-over-man-sleeping-on-roadside-in-agra-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में दर्दनाक घटना: सड़क किनारे सो रहा था युवक...वाहन ने कुचल दिया सिर, हादसा देख निकल गई लोगों की चीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में दर्दनाक घटना: सड़क किनारे सो रहा था युवक...वाहन ने कुचल दिया सिर, हादसा देख निकल गई लोगों की चीख
Sun, 18 Jan 2026 03:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 18 Jan 2026 03:58 PM IST
सार
आगरा में वाहन ने सड़क किनारे सो रहे युवक को राैंद दिया। हादसे में युवक की माैके पर ही माैत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
बस ने राैंद दिया व्यक्ति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना न्यू आगरा के भगवान टॉकीज फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग में एक वाहन ने युवक के सिर पर पहिया चढ़ा दिया। इससे उसका सिर चीथड़े मेें बदल गया। वाहन के जाने के बाद लोगों को हादसे की जानकारी हुई। प्रत्यक्षदर्शी हरियाणा नंबर की बस से हादसा होने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राजस्थान और हरियाणा रोडवेज की तमाम अनुबंधित बसें यहां रुककर सवारियां उतारती और बैठाती हैं। इसके चलते हादसे होते रहते हैं। जाम की भी समस्या बनी रहती है।
घटना रविवार दोपहर 3:15 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फ्लाईओवर के नीचे हरियाणा नंबर की एक बस खड़ी थी। सामने सर्विस रोड पर चालक ने सवारियों को उतारा और फिर फ्लाईओवर के नीचे से बस मोड़कर दूसरी तरफ सर्विस रोड की ओर ले जाने लगा। इसी दौरान बस की चपेट में एक युवक आ गया और उसका सिर बस के पहिये के नीचे आ गया। युवक की चीख भी नहीं निकल पाई। उसके सिर के चीथड़े उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
शव को उठाने में पुलिसकर्मियों के हाथों में मांस के लोथड़े लग गए। उन्हें पहले वहीं हाथ धोकर साफ करने पड़े। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। इंस्पेक्टर न्यू आगरा ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सीसीटीवी से हादसा करने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है। संभवत: किसी कार से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का आरोप है कि भगवान टाॅकीज चौराहा पूरी तरह बिका हुआ है। पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों की शह पर दोनों ओर सर्विस रोड पर स्टापेज नहीं होने पर भी हरियाणा और राजस्थान के साथ मथुरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद जाने और आने वाली बसें यहां रुककर सवारियों को उतारती और बैठाती हैं। इनमें से उतरी सवारियों को ले जाने के लिए ऑटो चालक भी तीन सौ रुपये तक प्रतिदिन ठेकेदार के गुर्गों को देते हैं।
साथ ही निजी और व्यावसायिक चार पहिया वाहनों को यहां से डग्गेमारी कर सवारियों को दिल्ली, मथुरा और अन्य स्थानों के लिए ले जाया जाता है। 24 घंटे डग्गामार वाहन फ्लाईओवर के नीचे खड़े दिख जाते हैं। सबकुछ जानते हुए भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है। मामले में डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि स्थानीय पुलिस और रोडवेड के अधिकारियों के साथ निरीक्षण करके जांच की जाएगी। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन