फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   roadways bus,

सिर्फ दिल्ली रूट पर रहता रोडवेज का जोर

Thu, 05 Mar 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
roadways bus,
05एमएनपी-14-रोडवेज बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। त्योहार के समय रोडवेज का दिल्ली रूट पर जोर रहता है। इससे रोडवेज बस सेवा कमजोर हो जाती है। लोकल रूटों के यात्रियों को परेशानी से जूझना पड़ता है। होली पर दिल्ली रूट पर तो बसों की भरमार है, लेकिन लोकल रूटों पर बसों की संख्या काफी कम रखी गई है।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो से कई रूटों पर रोडवेज बसों का संचालन किया जाता है। विभाग का जोर हमेशा दिल्ली रूट पर ही रहता है। डिपो की आधी से अधिक बसों का संचालन दिल्ली रूट पर ही किया जाता है। विभाग की मानें तो दिल्ली रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण विभाग को राजस्व का लाभ होता है। दिल्ली रूट पर बाया अलीगढ़ और यमुना एक्सप्रेस वे होकर बसों का संचालन किया जा रहा है। अफसरों का जोर यात्रियों की सुविधा से ज्यादा विभाग का राजस्व बढ़ाने पर रहता है। हर रूट पर रोडवेज बस सेवा की योजना भी कारगर नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

इन रूटों पर ज्यादा समस्या
जिले के कई रूटों पर रोडवेज बस सेवा नहीं है। इन मार्गों पर यात्रियों को प्राइवेट और डग्गामार वाहनों का ही सहारा है। मैनपुरी-औंछा, मैनपुरी-किशनी, मैनपुरी-अलीगंज, मैनपुरी-कुसमरा, मैनपुरी-कुर्रा रूट पर ज्यादा समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचालित बसों पर एक नजर
मैनपुरी-दिल्ली बाया अलीगढ़ 25
मैनपुरी-दिल्ली बाया एक्सप्रेस वे 05
मैनपुरी-आगरा 13
मैनपुरी-इटावा 06
मैनपुरी-कानपुर 08
मैनपुरी-फर्रुखाबाद 03
मैनपुरी-रामनगर 01
मैनपुरी-सौंरिख 01
यात्रियों को मिले सुविधा
लोकल रूटों पर भी रोडवेज बसों का संचालन किया जाना चाहिए। कुसमरा और किशनी मार्ग पर भी रोडवेज बसों की सुविधा यात्रियों को मिलनी चाहिए।
रजत प्रताप सिंह
सीधी सेवा हो शुरू
मैनपुरी से लखनऊ और इलाहाबाद तक के लिए सीधी बस सेवा शुरू की जानी चाहिए। दोनों स्थानों के लिए बस सेवा नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है।
सनी कश्यप
ग्वालियर तक चलें बसें
जिले में कैंसर रोगियों की संख्या अधिक होने के कारण रोजाना रोगी और तीमारदार ग्वालियर जाते हैं। ग्वालियर तक के लिए बस सेवा का संचालन किया जाना चाहिए।
अग्रज चौहान
शाम को नहीं मिलती बस
रेल सुविधा इटावा से ही मिलती है। इटावा के लिए शाम पांच बजे के बाद बस सुविधा नहीं है। शाम को भी इटावा तक के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होनी चाहिए।
अमित कुमार वर्मा
प्रस्ताव भेजा जा चुका
रोडवेज के बेड़े में शामिल बसों का यात्रियों की संख्या के आधार पर ही विभिन्न मार्गों पर संचालन किया जाता है। जिन मार्गों पर रोडवेज सेवा नहीं है। उनके संबंध में पहले ही प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है।
पीके श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed