{"_id":"61a9a9c705e34f4a882b2404","slug":"roadways-bus-hits-two-person-died-mainpuri-accident-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: अज्ञात वाहन ने डीसीएम का टायर बदल रहे युवकों रौंदा, दोनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: अज्ञात वाहन ने डीसीएम का टायर बदल रहे युवकों रौंदा, दोनों की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Fri, 03 Dec 2021 10:53 AM IST
Abhishek Saxena
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:53 AM IST
सार
हादसे के दौरान दोनों युवक डीसीएम का टायर बदल रहे थे तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
मैनपुरी: हादसे में मृतकों के फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी में जीटी रोड पर गांव नौरंगाबाद के पास गुरुवार की देर शाम डीसीएम का टायर बदल रहे चालक व मुनीम को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
जनपद सीतापुर के थाना महोली क्षेत्र के मोहल्ला मट्ठा निवासी 29 वर्षीय आदित्य गुप्ता पुत्र शंभूदयाल गुरुवार को डीसीएम से फिरोजाबाद जा रहे थे। डीसीएम को गांव नराहरा थाना महोली निवासी 28 वर्षीय रूपेंद्र पुत्र रामदास चला रहा था। गुरुवार की देर शाम थाना क्षेत्र में जीटी रोड गांव नौरंगाबाद के पास दोनों डीसीएम के टायर को बदलने के लिए नीचे उतरे। करीब आठ बजे बेवर की ओर से आ रहे किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में आदित्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस रूपेंद्र को जिला अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवाए। मृतकों के पास मिले मोबाइल आदि के जरिए परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
आग लगने के बाद बदल रहे थे टायर
महोली से गुड़ लेकर फिरोजाबाद के लिए रवाना हुई डीसीएम के दो टायरों में गुरुवार की सुबह आग लग गई थी। सूचना मिलने के बाद पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग को बुझा दिया था। रिम को ठंडा होने में शाम हो गई थी। जब दोनों टायर बदल रहे थे, तभी किसी वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी और इस हादसे में उनकी जान चली गई।
विज्ञापन
परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
जनपद सीतापुर के मोहल्ला मट्ठा निवासी आदित्य गुप्ता (29) डीसीएम में गुड़ लादकर फिरोजाबाद के लिए निकला था। चालक रूपेंद्र के साथ जब वह गुरुवार सुबह भोगांव में जीटी रोड पर पहुंचा, तभी किसी कारण से पीछे के दो टायरों में आग लग गई। जानकारी होने के बाद चालक ने गाड़ी को रोक कर लोगों से मदद मांगी। दमकलकर्मियों ने आग को बुझाया था। टायर बदलने के लिए दोनों रिम के ठंडा होने का इंतजार करते रहे। शाम को जब रिम ठड़ी हो गई तो दोनों टायर बदलने के लिए रिम खोल रहे थे। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। हादसे में दो युवकों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा है। हादसे की रिपोर्ट मृतक आदित्य के भाई अनुज कुमार ने दर्ज कराई है।
तन से दिव्यांग-हौसलों से भर रहे उड़ान: दिव्यांगता नहीं तोड़ सकी हुनरमंदों का हौसला, पढ़िए इनके जज्बे की कहानी