फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus hits car on Agra Highway couple dies in accident in firozabad

Road Accident: आगरा हाईवे पर रोडवेज बस ने कार में मारी टक्कर, दंपती की मौत और तीन लोग घायल; जा रहे थे दिल्ली

Fri, 10 Nov 2023 10:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद Published by: श्याम जी. Updated Fri, 10 Nov 2023 10:22 PM IST
सार

आगरा हाईवे पर रोडवेज बस ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Roadways bus hits car on Agra Highway couple dies in accident in firozabad
हादसे में पति और पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा हाईवे पर एफएच मेडीकल कॉलेज के पास रोडवेज बस ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दंपती की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नारखी थाना क्षेत्र के नसीरपुर कोटला गांव निवासी रामबाबू (55) दिल्ली के सेक्टर-22 थाना बेगमपुर रोहिणी अंतर्गत बेगम विहार में अपने बेटे नवीन कुमार सविता के साथ रहते थे। वह गुरुवार रात 11.50 बजे पैतृक गांव से कार द्वारा दिल्ली जा रहे थे। उनके साथ उनकी पत्नी रामा (50), छोटा भाई रामनिवासी (35), भाई की पत्नी बीना (30) और चालक योगेश निवासी बजीरपुर कोटला थाना नारखी थे।
विज्ञापन


उनकी कार एफएच मेडीकल कॉलेज के पास पहुंची थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार रोडवेज बस ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एफएच चौकी पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान रामबाबू व उनकी पत्नी रामा की मौत हो गई। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने बताया कि हादसे में पति-पत्नी की मौत हुई है। कार चालक सहित तीन घायल हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed