फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roadways bus collided with police gypsy of Shivpal Yadav convoy in Mainpuri

Mainpuri: शिवपाल के काफिले में शामिल पुलिस की जिप्सी में रोडवेज बस ने मारी टक्कर, दरोगा सहित पांच सुरक्षाकर्मी घायल

Wed, 06 Jul 2022 08:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Jul 2022 08:02 PM IST
सार

प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव स्कॉट के साथ जनपद फिरोजाबाद एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान करहल क्षेत्र में हाईवे पर रोडवेज बस ने पुलिस की जिप्सी को टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Roadways bus collided with police gypsy of Shivpal Yadav convoy in Mainpuri
हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त जिप्सी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के काफिले में शामिल पुलिस की जिप्सी में बुधवार दोपहर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया है। हादसा मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मीठेपुर के पास हुआ। 

विज्ञापन


प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव दोपहर स्कॉट के साथ जनपद फिरोजाबाद एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इटावा-आगरा हाईवे पर प्रसपा प्रमुख का काफिला जब थाना क्षेत्र में गांव मीठेपुर से करीब चार सौ मीटर दूरी पर पहुंचा, तभी अचानक मार्ग से गुजर रही एक रोडवेज बस ने काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की जिप्सी में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन

दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी घायल

हादसे में जिप्सी में सवार एक दरोगा सहित पांच पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉट में शामिल अन्य कर्मियों द्वारा सभी घायलों को निजी वाहनों से मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया गया। घायल होने वालों में 52 वर्षीय दरोगा सतीश सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल वीरपाल और शैलेंद्र और दीपचंद्र शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। एएसपी मधुवन कुमार का कहना है कि  प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह के काफिले में शामिल सुरक्षाकर्मियों की जिप्सी में रोडवेज बस ने टक्कर मारी है। घायल पुलिसकर्मियों का इलाज मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। 

मेडिकल कॉलेज में घायलों से की मुलाकात

घायलों का हाल जानने के लिए शिवपाल सिंह इमरजेंसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। घायलों से बातचीत कर उन्हें जल्द स्वस्थ होने की बात कही। वहीं तैनात चिकित्सक व स्टाफ से घायल कर्मियों को बेहतर उपचार दिए जाने व देखभाल करने की बात कही। इस दौरान प्रसपा प्रमुख के पुत्र आदित्य उर्फ अंकुर यादव भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed