फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP News: ताजनगरी की सड़कों पर सैलाब; जहां तक गई नजर... पानी ही पानी, कहीं बाइक तो दुकानों में काउंटर डूबे

Thu, 05 Sep 2024 09:32 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Sep 2024 09:32 AM IST
विज्ञापन
roads were flooded After the rain in Agra bikes were on roads and counters in shops were submerged
ताजनगरी की सड़कों में पानी का सैलाब; सड़कों पर बाइक तो दुकानों में काउंटर डूबे - फोटो : संवाद

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की आधी रात शुरू होकर तड़के पहर तक हुई जोरदार बारिश ने सड़कों पर सैलाब ला दिया। नजारा किसी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की तरह दिखा... जहां तक नजर गई, वहां तक पानी ही पानी नजर आया। रात की बारिश का पानी तो सुबह तक उतर गया, लेकिन शाम को हुई बारिश में ऑफिस से लौटने वाले लोग फंस गए। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों, गलियां तक पानी में डूब गईं। इसके  कारण जाम भी लग गया, इसमें तीन से चार घंटे तक लोग जूझते रहे।

जुलाई और अगस्त में मानसून के बादल ज्यादा बरसे, लेकिन बुधवार को जिस तूफानी हवा और बिजली कड़कने के बीच रात में बारिश हुई, वैसा अनुभव कई सालों के बाद लोगों को हुआ। रात एक बजे हुई बारिश में हाईवे से लेकर गलियों तक में पानी भर गया, लेकिन सुबह स्कूल जाने से पहले तक ज्यादातर जगहों से पानी पांच से छह घंटों में उतर गया। शाम को 4 बजे फिर से तेज बारिश हुई, जिसमें पूरा शहर जलभराव का शिकार हुआ।

roads were flooded After the rain in Agra bikes were on roads and counters in shops were submerged
सड़क भरे पानी को बचाकर निकलते बच्चे - फोटो : संवाद
खेरिया मोड़, अर्जुन नगर, अजीत नगर, ईदगाह, धनौली रोड, जगनेर रोड, शाहगंज फाटक, रूई की मंडी, आवास विकास कॉलोनी, मारुति एस्टेट, राजा मंडी, दयालबाग, ट्रांसयमुना कॉलोनी, बल्केश्वर, टेढी बगिया, फतेहाबाद रोड, एत्माद्दौला, ताजनगरी, वीआईपी रोड, बिजलीघर चौराहा, सूरसदन, कैलाशपुरी, सहित दो दर्जन से अधिक इलाके यानि लगभग पूरा शहर पानी-पानी नजर आय़ा।  
 
roads were flooded After the rain in Agra bikes were on roads and counters in shops were submerged
ताजनगरी की सड़कों में सैलाब; जहां तक गई नजर...पानी ही पानी - फोटो : संवाद
बिजलीघर, राजामंडी, दयालबाग, आवास विकास कॉलोनी में तो दुकानें पानी में डूब गई। बिजलीघर चौराहे पर शिवाजी मार्केट, रोशन मोहल्ला, काजीपाड़ा की ओर की दुकानों में चार फुट तक पानी भर गया। इससे काउंटर तक डूब गए। जबकि दो पहिया वाहन पूरी तरह से पानी में डूबे नजर आए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
roads were flooded After the rain in Agra bikes were on roads and counters in shops were submerged
ताजनगरी की सड़कों में पानी का सैलाब; सड़कों पर बाइक तो दुकानों में काउंटर डूबे - फोटो : संवाद
पार्षद रवि माथुर ने बताया कि दुकानों में कीचड़ भर गया है। इसे टीम बुलाकर साफ कराया। दुकानदारों का लाखों रुपये का माल पानी भरने से बर्बाद हो गया।
 
विज्ञापन
roads were flooded After the rain in Agra bikes were on roads and counters in shops were submerged
ताजनगरी की सड़कों में सैलाब; जहां तक गई नजर...पानी ही पानी - फोटो : संवाद
सुभाष नगर की बीना देवी बताती हैं कि रात में जब बारिश हुई तो घर में पानी भर गया। सुबह उठते ही पूरा परिवार पानी निकालने में लग गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed