फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roads dug up for laying cables should be repaired within two days.

Agra News: केबल डालने के लिए खोदी सड़कें दो दिन में कराएं ठीक

Sun, 03 May 2026 02:51 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Roads dug up for laying cables should be repaired within two days.
आगरा। स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होने से पहले आगरा नगर निगम ने केबल बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत पर सख्ती की है। नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कंपनियों को मरम्मत के लिए दो दिन का समय दिया है। उसके बाद उन पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को निर्माण विभाग के अभियंताओं की बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि 10 मई तक स्वच्छ सर्वेक्षण चलेगा। ऐसे में एयरटेल समेत टेलीकॉम कंपनियों की ओर से बिछाई जा रही केबल के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराई जाए। कार्य पूरा होने के बाद कंपनी से फोटो मंगवाकर स्थलीय सत्यापन कराया जाए। लापरवाही मिलने पर जुर्माना लगाएं।
विज्ञापन

उन्होंने अभियंताओं से बारिश से पहले जलभराव की समस्या दूर करने के लिए एस्टीमेट तैयार कर काम शुरू करने को कहा। बैठक में कार्यवाहक मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव सहित सभी सहायक अभियंता और अवर अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

पश्चिमपुरी, दयालबाग और यमुनापार में खाेदी पड़ीं सड़कें
टेलीकॉम कंपनियों ने भूमिगत केबल डालने के लिए खुदाई की और गड्ढों को ऐसे ही छोड़ दिया। पश्चिमपुरी, बोदला, शास्त्रीपुरम, दयालबाग, यमुनापार समेत शहर के कई क्षेत्रों में केबल के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं की गई। इन जगहों पर बीते साल बनी सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे वह कई जगह से उखड़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed