फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roads closed due to increased water in rivers, crops also drowned

Agra News: नदियों में बढ़े पानी से सड़कें हुई बंद, फसलें भी डूबीं

Fri, 20 Sep 2024 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Roads closed due to increased water in rivers, crops also drowned
दरवाह मार्ग पर भरा अरिंद नदी का पानी। - फोटो : दरवाह मार्ग पर भरा अरिंद नदी का पानी।
मैनपुरी। बारिश रुकने के बाद अब नदियों लोगों के लिए संकट बन गई हैं। अरिंद नदी और सेंगर नदी में पानी बढ़ने से फसलें डूब रही हैं। वहीं कुछ गांवों का संपर्क मार्ग पर भी पानी भरने से लोगों को लंबा सफर तय करना पड़ रहा है। इसके चलते किसान और ग्रामीण दोनों ही परेशान हैं।
विज्ञापन

करहल और बरनाहल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली सेंगर नदी इन दिनों तबाही मचा रही है। जलस्तर बढ़ने से बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला बरी, शिवकरन, बेलाहार, सुनूपुर आदि गांवों तक पानी पहुंचा गया है। वहीं बलपुरा, कनिकपुर खिजरपुर, वहसी, नगला नधा, फूलसहाय, हाजीपुर नेरा, मढ़ामई, बेलाहार, डालूपुर, अब्दुल नवीपुर, हरैना, नवाटेढ़ा, रसूलपुर, सुनूपुर आदि गांवों में करीब एक हजार बीघा से अधिक धान और बाजरा की फसल डूब गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से प्रभावित फसलों का आंकलन करने की मांग की है। पीड़ित किसानों में प्रमोद कुमार, धनंजय सिंह, अजीत चौहान, राघवेंद्र सिंह, विपिन यादव, अशोक कुमार, राजकुमार, कामता प्रसाद, सुरेश चंद्र, मुनीश यादव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दन्नाहार क्षेत्र में अरिंद नदी परेशानी का कारण बन रही है नदी में पानी बढ़ने से आसपास के गांवों की फसलें डूब गई हैं। इसके साथ ही आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। दरवाह से दन्नाहार और बिघरई जाने वाले दोनों मार्गों पर अरिंद नदी का पानी भर गया है। ऐसे में ग्रामीण घिरोर होते हुए मैनपुरी या दन्नाहार पहुंच रहे हैं। इससे उन्हें 10 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। ग्रामीण नवनीत पांडेय, सुदीप पांडेय, घनश्याम पांडेय, सुखधाम मुरारी, राजू शाक्य आदि ने जलभराव से निजात दिलाने के लिए प्रबंध किए जाने की मांग की है।


मकान गिरने का सिलसिला अब भी जारी
करहल। बारिश रुकने के बाद भी मकान गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत भगवतीपुर के मजरा लालपुरिया में मुकेश कुमार का मकान रात के समय भरभरा कर गिर गया l मकान गिरने के चलते जरूरी सामान उसमें दब गया। वहीं रठेरा में रूपेश कठेरिया का मकान जलभराव के चलते गिर गया। वहीं नगला जसरथ में नरेंद्र शर्मा का कच्चा मकान भी बृहस्पतिवार रात को गिर गया। पीड़ितों ने मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed