फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Roads and streets became Tal Talaiya due to heavy rain

झमाझम बारिश से सडके व गलियां बनी ताल तलैयां

Mon, 09 Aug 2021 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Roads and streets became Tal Talaiya due to heavy rain
कासगंज। सोमवार को हुई झमाझम बारिश से नगर से लेकर कस्बाई इलाकों में जलभराव हुआ। सड़कें व गलियां सभी ताल तलैयों की तरह दिखाई दिए। बारिश से उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन जगह जगह हुए जलभराव से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए थे। 10 बजे रिमझिम फिर तेज झमाझम बारिश हुई। नगर की सड़कें और गलियां में जलभराव हो गया। लोगों को खासी दिक्कतों का सामना कराना। बारिश में लोग बचाव के लिए छाता लेकर निकले, लेकिन जलभराव के चलते उन्हें गंदे पानी से होकर निकलना पड़ा। नगर के लवकुश नगर, चंदन नगर, गली जाटवान, सोरों गेट, गांधीमूर्ति, लक्ष्मीगंज, रेलवे रोड, गंगेश्वर कालोनी, 16 बीघा सहित अन्य क्षेत्रों में जलभराव रहा। बारिश से तापमान में कमी आई। दिन में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक रहा। जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिल गई।
विज्ञापन

पूरे जिले में बरसे बदरा
कासगंज। सोरों में सुबह 11 बजे से ढेढ़ घंटे तक तेज बारिश हुई, उसके बाद रिमझिम बारिश देर शाम तक होती रही। बारिश से गर्मी से लोगों ने राहत ली। बारिश से कसरेट बाजार, चौदहपोर तिराया, चौसठ, बारु बाजार, चक्रतीर्थ, अनाजमंडी चौराहा, कटरा बाजार चौराहा, गली रामलाल आदि स्थानों पर जलभराव हो गया। पानी की निकासी लगभग एक घंटे के बाद हो सकी। बच्चों ने बारिश में मस्ती की। किसान भी खुश नजर आए है। अमांपुर में बारिश से जलभराव हो गया। गली-मोहल्ले और दुकानों-घरों में पानी घुस गया। जलभराव होने से दिक्कतें हुईं। जवाहर नगर, राजेंद्र नगर, पुराने थाना परिसर, एटा रोड, इस्लाम नगर, तिराहा, ददवारा, शाक्य मार्केट आदि गली मोहल्लों में पानी भर गया। एटा रोड, कासगंज रोड पर भी खासा जलभराव रहा। गंजडुंडवारा में बारिश से रामलीला मैदान, पंचायती बाग शिवमंदिर, रेलवे रोड, सुदामापुरी रोड, हनुमानगढ़ी चौराहा, स्टेट बैंक रोड, थाना रोड, मोहनपुर रोड एटा रोड सहित अन्य मार्गों में जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 18 नंबर है।
बारिश से खाली मकान की छत व दीवार गिरी
कासगंज। ग्राम भैसोरों बुजुर्ग में बारिश के चलते एक पुराने मकान की छत व दीवार गिर गई। मकान में उस समय कोई नहीं था, जिससे कोई हानि नहीं हुई। गांव निवासी नवीहसन पुत्र हमीद खां का पुराना मकान हैं। जिसमें अब वे नहीं रहते हैं। मकान में कोई सामान भी नहीं था। उनके लड़के दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं, वह भी दिल्ली थे। जानकारी पर नवीहसन दिल्ली से वापस आ गए। संवाद
बारिश के कारण ब्रेक डाउन, बिजली बाधित
- खेतों में पानी भरा होने के कारण लाइन सही करने में हुई दिक्कतें
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। बारिश के चलते विद्युत लाइन में ब्रेकडाउन होने से शहर के कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से गुल हुई बिजली सायं 6 बजे चालू हो सकी। विद्युत आपूर्ति ठप रहने से पेयजल की दिक्कत का सामना लोगों को करना पड़ा।

बारिश के कारण जयाउद्दीनपुर इलाके में ब्रेकडाउन हो गया। विद्युत लाइन के पास लगे पेड़ों से यह ब्रेकडाउन हुआ। विद्युत विभाग के अभियंता और कर्मी पेट्रोलिंग करके लाइन का फॉल्ट ढूंढने की कोशिशों में लगे रहे, लेकिन तेज बारिश और खेतों में पानी भरा होने के कारण फॉल्ट ढूंढने में दिक्कतें हुई। फॉल्ट ढूंढने के बाद पेड़ की टहनियों को काटकर विद्युत लाइन के ऊपर से हटाया गया। विद्युत लाइन की मरम्मत की गई। इसके बाद सायं 6 बजे प्रभुपार्क फीडर, गोशाला फीडर, रेलवे रोड इलाके की आपूर्ति चालू हो सकी। प्रभुपार्क फीडर के जेई शैलेंद्र सारस्वत ने बताया कि जयाउद्दीनपुर पर बारिश के कारण ब्रेकडाउन से आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट सही करने के बाद आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed