फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road washed away by rain near Kunwarkheda on the Pinahat-Nandgava route.

Agra News: पिनाहट-नंदगवा मार्ग पर कुंवरखेड़ा के पास बारिश से कटी सड़क

Tue, 08 Sep 2026 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Road washed away by rain near Kunwarkheda on the Pinahat-Nandgava route.
बाह: पिनाहट-नंदगवा मार्ग पर कुंवरखेडा गांव पर हुई जानलेवा खाई
बाह। पिनाहट-नंदगवा मार्ग कुंवरखेड़ा गांव के पास बारिश से कट गया। मिट्टी बह जाने से सड़क मौत की खाई बन गई है। वाहनों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। हालांकि लोक निर्माण विभाग ने लाल झंडी लगाकर लोगों को सावधान किया है।
विज्ञापन

पिनाहट-नंदगवा मार्ग एक ओर जैतपुर से तथा दूसरे छोर पर राजाखेड़ा से जुड़ता है। धौलपुर से इटावा, कानपुर, भिंड तक बड़े वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। करीब 15 दिन पहले कुंवरखेड़ा गांव के पास बारिश में हुए कटान से सड़क पर 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया था। लोक निर्माण विभाग ने मिट्टी भरा दी थी। रविवार को हुई बारिश में कुंवरखेडा के पास फिर से सड़क धंस गई है। कटान के साथ ही सड़क पर 5-6 फीट गहरा गड्ढा हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर लोक निर्माण विभाग ने गड्ढे के पास लाल झंडी लगवा दी है। पर, खाई को नहीं भराया है। इससे बड़े हादसे का डर बना हुआ है। इतना ही नहीं मुकुंदपुरा-गढ़वार लिंक मार्ग पर एंबुलेंस फंसने के हादसे के बाद लोगों ने गड्ढों से छलनी हुए जरार-मंगदपुर, जरार-खेड़ा देवीदास, बटेश्वर-स्याइच मार्ग की मरम्मत की मांग की है, ताकि हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन




कुंवरखेड़ा के पास सड़क धंस गई है। एस्टीमेट तैयार किया गया है। खाई के पास लाल झंडे लगाए हैं। जल्द ही कटान को भरकर सड़क को दुरुस्त किया जाएगा।- चंद्रकेश, अवर अभियंता, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed