फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road through which guests of G-20 countries will pass is full of dirty water from drain in Agra

जी-20ः जिस रास्ते से जाएंगे मेहमान उस पर भरा है नाले का गंदा पानी, लोग बोले-कहीं झेलनी न पड़े शर्मिंदगी

Thu, 19 Jan 2023 09:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 19 Jan 2023 09:43 PM IST
सार

आगरा में जी-20 देशों की बैठक को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। नगर निगम और जिला प्रसासन पूरी सक्रियता से जुटा हुआ है। लनगर निगम बड़े बड़े दावे भी कर रही है। लेकिन उफनाते नाले और सड़क पर गंदा पानी इन दावों की पोल खोल रहा है।  

विज्ञापन
road through which guests of G-20 countries will pass is full of dirty water from drain in Agra
यमुना किनारा रोड पर नाला उफनाने से सड़क पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में जी-20 देशों की पहली बैठक प्रस्तावित है, लेकिन नगर के हाल अभी तक बुरे हैं। ताजमहल देखने के बाद जी-20 देशों के मेहमान जिस रूट से एत्माददौला स्मारक देखने के लिए जाएंगे, उस रूट पर नाला चोक होने के कारण सड़क पर गंदा पानी भरा है। नगर निगम जी-20 समिट से पहले शहर की सफाई के दावे कर रहा है, लेकिन बुधवार को यमुना किनारा रोड पर उफने नाले ने अधिकारियों के दावों की पोल खोलकर रख दी। छत्ता थाने के सामने नाले का गंदा पानी एक ओर की लेन पर भर गया।

विज्ञापन


हाथीघाट पुल से छत्ता थाने के बीच की सड़क पर मोतीगंज की ओर नाले के चोक हो जाने से पूरे दिन यमुना किनारा रोड पर गंदा पानी भरा रहा, जिसमें से होकर पैदल और वाहन चालकों को निकलना पड़ा। क्षेत्रीय निवासी प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने दो साल से नालियों और नालों की सफाई होते नहीं देखी। नालियां चोक पड़ी हैं और बार बार यमुना किनारा रोड पर उसका पानी भर रहा है। क्षेत्र के व्यापारी ही डंडे से नाले से पॉलिथीन हटा देते हैं। 

विज्ञापन

नाला, सड़क और डलाबघरों की सफाई की खुली पोल

पार्षद रवि माथुर ने कहा कि निगम के अधिकारी कागजों पर सफाई कर रहे हैं। जी-20 के दौरान उनके कागजी कामों के कारण कहीं शर्मिंदा न होना पड़े। सोमवार को ही नगर निगम सदन के विशेष अधिवेशन में पार्षदों ने नगर निगम के अधिकारियों से वास्तविक सफाई करने को कहा था। पार्षदों ने नालों, सड़क और डलाबघरों की सफाई की पोल खोली थी। ताजगंज, एत्माददौला और किले के पास के पार्षदों ने नगर निगम अधिकारियों से सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कहा था, पर तीन दिन में ही अधिकारियों का काम सड़क पर नजर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमानों के सामने कहीं होना न पड़े शर्मिंदा

फरवरी में जी-20 के मेहमान तीन दिनों तक शहर में रुकेंगे और शहर के स्मारकों खासकर ताजमहल, आगरा किला और एत्माददौला को देखने के लिए जाएंगे। पूर्व में ताजमहल से किले के बीच की सड़क धंस गई तो आगरा किला के पास बिजलीघर चौराहे पर काजीपाड़ा नाला चोक होने से 12 दिन तक शिवाजी मार्केट और बिजलीघर चौराहे पर नाले का गंदा पानी भरा रहा था। यह 15 दिनों में तीसरा मौका है, जब मेहमानों के सामने ऐसी किसी घटना पर शर्मिंदगी झेलनी पड़ सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed