फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road renovation will start again in up from October 1

सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए यूपी में एक अक्टूबर से फिर अभियान

Fri, 22 Sep 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Fri, 22 Sep 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
road renovation will start again in up from October 1
‌उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के लिए एक अक्टूबर से फिर अभियान चलाया जाएगा। यह बात गुरुवार को वृंदावन पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कही। वे संत विजय कौशल के आश्रम पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। 
विज्ञापन


बता दें कि डिप्टी सीएम मौर्य के पास लोकनिर्माण विभाग भी है। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से पूरे प्रदेश में गड्ढामुक्त सड़क अभियान एक बार पुन: शुरू हो रहा है। जिन क्षेत्रों में सड़क निर्माण कार्य नहीं हो पाया था उन सड़कों की मरम्मत के साथ ही नवीनीकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


वृंदावन में प्राचीन केशीघाट पर चल रहे यमुना रिवर फ्रंट विकास योजना को लेकर उन्होंने कहा कि सभी दिक्कतें लगभग दूर कर ली गई हैं। जल्द ही रुका हुआ काम शुरू होगा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रोहिंग्या मुसलमानों को शरणार्थी न माने जाने की बात पर उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय मुद्दा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे हल करने के लिए केंद्र सरकार अपनी नीति से कार्य कर रही है। इससे पूर्व पवनहंस हैलीपैड पर केशव प्रसाद का स्वागत हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। इसके बाद उन्होने निकुंजवन मेंरामकथा प्रवक्ता संत विजय कौशल महाराज से आध्यात्मिक चर्चा की। इस दौरान गोवर्धन विधायक कारिंदा सिंह, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह आदि ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed