{"_id":"5fd26b7e8ebc3e3f755dfb80","slug":"road-problem-kasganj-news-agr471435923","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान- कहीं जानलेवा न बन जाए बाईपास का सफर, रफ्तार पर रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावधान- कहीं जानलेवा न बन जाए बाईपास का सफर, रफ्तार पर रखें ध्यान
विज्ञापन
कासगंज का जर्जर हाल पटियाली-सिढ़पुरा मार्ग
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। बाईपास पर बुधवार को हुए हादसे में 11 श्रद्धालुओं के घायल होने पर अफसरों ने अब हादसों पर रोक लगाने की योजना बनाई है। डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने बाईपास पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग को पत्र भेज दिया है। तीनों ही स्पॉट के मोड़ों पर ब्रेकर लगाए जाने का सुझाव दिया है। साथ ही सर्दी के मौसम में सड़क हादसे की घटनाएं बढ़ जाने को लेकर चिंता जताते हुए अफसरों ने चालकों से अपील की है कि वे रफ्तार पर नियंत्रण रखें।
सर्दी के मौसम में जैसे-जैसे कोहरा बढ़ रहा है। वैसे-वैसे हादसों का खतरा बढ़ने लगा है। सबसे अधिक खतरा केनाल बाईपास पर है। बुधवार को श्रद्धालुओं की एसयूवी कार को डंपर से टकराने के बाद डीएम, एसपी ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया तो घटनास्थल नौरथा पर खतरनाक मोड़ है। उसके बाद गति नियंत्रण एवं हादसों को रोकने के लिए ठोस योजना बनाने के निर्देश परिवहन विभाग को दिए। इस पर एआरटीओ राजेश राजपूत ने तीन ब्लैक स्पॉट बाईपास पर चिह्नित किए हैं। पहला गोरहा मोड़, दूसरा नौरथा मोड़ और तीसरा नगला गुलाबी मोड़ पर ब्लैक स्पॉट चिह्नित किया है। इन तीनों मोड़ों पर ब्रेकर या अन्य कोई गति नियंत्रण संकेतक लगाने के सुझाव दिए हैं। अब लोक निर्माण विभाग को इस दिशा में पहल करनी है।
परिवहन विभाग लगवाएगा रिफ्लेक्टर
जहां एक ओर लोक निर्माण विभाग को ब्लैक स्पॉट पर काम करने का सुझाव दिया गया है। वहीं परिवहन विभाग स्वयं भी हादसे रोकने को जागरूकता अभियान चलाएगा। वाहनों पर परिवहन विभाग रिफ्लेक्टर लगाने के लिए अगले सप्ताह से अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
आज इंटरसेप्टर से होगा गति परीक्षण
हादसों को रोकने के लिए गति नियंत्रण जरूरी है। वाहनों की रफ्तार का परीक्षण करने के लिए परिवहन विभाग ने योजना बना ली है। शुक्रवार को इंटरसेप्टर वाहन से अभियान चलाया जाएगा। दस दिन तक गति नियंत्रण के लिए अभियान चलेगा। निर्धारित सीमा से अधिक गति पर वाहन दौड़ाने पर परिवहन विभाग जुर्माना करेगा।