{"_id":"5d99d4058ebc3e01387499d1","slug":"road-pits-complaints-will-soon-settled-by-nigrani-uppwd-for-citizens-app","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब होगी तुरंत कार्रवाई, इस एप के जरिये करें सड़क के गड्ढों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब होगी तुरंत कार्रवाई, इस एप के जरिये करें सड़क के गड्ढों की शिकायत
Mon, 07 Oct 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 07 Oct 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
सड़क में गड्ढा (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सरकार के निर्देशों और हिदायतों के बाद भी लोक निर्माण विभाग का गड्ढा मुक्ति अभियान गड्ढे में है। विभाग की हीलाहवाली देखकर सरकार ने विभाग को चौकन्ना करने के लिए 'निगरानी एप फॉर सिटीजन' तैयार किया है। एप पर आम लोग अपने क्षेत्र के गड्ढों की फोटो खींचकर डाल सकेंगे। जिसकी जानकारी होने पर गड्ढों को ठीक कराया जाएगा।
मौजूदा प्रदेश सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरूआत में ही लोक निर्माण विभाग की सड़कों को गड्ढा विहीन करने के निर्देश दिए थे। तब से अब तक तीन साल पूरे हो रहे हैं।
इसके बाद भी जनपद में शायद ही कोई ऐसी सड़क हो जिस पर गड्ढे न हों। बरसात के बाद तो कई सड़के गड्ढों के कारण ही जानी जाती है। इन मार्गों पर वाहन से तो क्या पैदल चलना भी दूभर है। गड्ढों से बचने के दौरान आए दिन हादसे होते हैं।

सरकार ने नया प्रयास शुरू करते हुए समस्या के समाधान के लिए विभाग व जनता को सीधे जोड़ने का प्रयास किया है। 'निगरानी एप फॉर सिटीजन' के नाम से एक एप तैयार किया है।
जिस पर कोई व्यक्ति गड्ढे की फोटो खींचकर उस पर अपलोड कर सकता है। इसके बाद विभाग अपने दायित्व से मुकर नहीं पाएगा। विभाग द्वारा फोटो अपलोड के एक सप्ताह के अंदर उस गड्ढे को ठीक कराया जाएगा।
सुतीश कुमार, अधिषाशी अभियंता पीडब्ल्यूडी ने बताया कि सरकार द्वारा विभाग के लिए बनाया गया एप अच्छा है। इस एप पर कोई भी व्यक्ति गड्ढे की फोटो अपलोड कर सकता है। वहीं सड़कों के गड्ढों के बारे में भी जानकारी हो सकेगी।