फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Not Built Water Logging Problem Face In Many Colony

अव्यवस्था का दलदल: यहां से गुजरिए साहब, तब पता चलेगा हमारा दर्द... आगरा शहर का एक हिस्सा ऐसा भी

Thu, 22 Jul 2021 02:00 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 22 Jul 2021 02:00 PM IST
सार

लोग बोले- उनके क्षेत्र साफ सुथरे, बढ़िया सड़कें, इसलिए हमारी पीर का अनुभव नहीं करते अफसर

विज्ञापन
Road Not Built Water Logging Problem Face In Many Colony
शहर के एक क्षेत्र की बदहाल सड़क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीवर और पानी की पाइप लाइनों के काम के कारण शहर की 109 किमी लंबी सड़कें खोदी जा चुकी हैं 80 हजार से ज्यादा घरों केसामने खोदाई के बाद मिट्टी छोड़ दी गई, जो मानसून में लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रही है। 5 से 8 महीनों से लोग खोदाई के बाद से आवागमन में कभी धूल तो कभी गड्ढों, कीचड़, दलदल के कारण परेशनियां उठा रहे हैं। शहर के लोगों ने अपनी पीर पर अफसरों से गुहार लगाई है कि कभी उनकी सड़कों से भी ‘साहब’ निकलें, तब उन्हें उनका दर्द पता चलेगा।

विज्ञापन


पश्चिमपुरी: 20 हजार का आवागमन
बीते साल भी मानसून में पश्चिमपुरी की यही तस्वीर थी। सड़कों पर गड्ढे होने के कारण लोगों ने यहां से निकलना बंद कर दिया था। गिट्टियां डालने के बाद कागजों में गड्ढा मुक्त सड़क, लेकिन इस साल भी गड्ढों में पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन


दहतोरा मोड़, मार्बल मंडी  10 हजार का आवागमन
दहतोरा मोड़ से गौतम ऋषि इंटर कालेज रोड पर फ्रेंड्स एन्क्लेव केसामने 400 मीटर का हिस्सा तीन साल से खराब है। पूरी सड़क पर गड्ढे और जलभराव है। दोनों ओर नाले हैं और हाल में पुलिया निर्माण के बाद पानी और भर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road Not Built Water Logging Problem Face In Many Colony
पाइप लाइन के काम के चलते बंद रास्ता - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद रोड, तोरा:    8-10 हजार का आवागमन
स्मार्ट सिटी के सीवर, पानी की लाइन बिछाने के काम में गलियों में दलदल हो गया। बारिश के बाद पैदल निकलना मुश्किल है। कीचड़, दलदल में चप्पल, जूते उतारकर लोग नंगे पैर निकलने को मजबूर हैं।

गोकुल नगर- बोदला रोड- 800 लोगों का आवागमन
मानसून में खोदाई बंद है, लेकिन गोकुल नगर में सीवर लाइन के काम के लिए कालोनी का रास्ता बेरीेेकेडिंग कर बंद कर दिया गया। मारुति इस्टेट बोदला रोड पर काम के कारण 8 माह से पहले ही परेशान थे

अफसरों के घर से दफ्तर की सड़कें चकाचक
लोगों की शिकायत है कि सीवर, पानी की लाइन बिछाने के बाद सड़क निर्माण जल्द कराया जाता तो मानसून में यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। शहर के अधिकारियों के घर और दफ्तर की सड़कें अच्छी और गड्ढामुक्त हैं। ऐसे में उन्हें हमारी पीड़ा नजर नहीं आ रही। अधिकारी ऐसे हालातों में दौरा करें तो खुद हालत देख लेंगे। शहर के डीएम, कमिश्नर, प्रथम नागरिक मेयर, नगर आयुक्त, मंत्रियों और विधायकों के घर केसामने और दफ्तर तक जाने वाली सड़कों की अच्छी हालत में हैं।
 

Road Not Built Water Logging Problem Face In Many Colony
आगरा में बारिश के बाद सड़कों पर जमा कीचड़ - फोटो : अमर उजाला

इन इलाकों में भी छलनी हो गई सड़कें
शहर में श्याम नगर, विनय नगर, जवाहरपुरम, अवधपुरी, फतेहाबाद रोड, स्मार्ट सिटी एबीडी एरिया, जीवनी मंडी, गढ़ी भदौरिया, लोहामंडी-बोदला रोड, राहुल नगर, दहतोरा मोड़, पश्चिमपुरी, अलबतिया रोड, सुभाष नगर, कला कुंज, मारुति इस्टेट, बोदला-शाहगंज रोड, किशोरपुरा, जगदीशपुरा, आवास विकास कालोनी, शास्त्रीपुरम 80 फुट जोनल रोड की सड़कें गड्ढों के कारण छलनी हो गईं।

स्मार्ट सिटी ने ऐसा खराब काम किया है कि लोग परेशान हैं। सड़कों पर मिट्टी छोड़ दी है। अब दलदल के कारण परेशान हैं। पैदल निकलना तक मुश्किल कर रहा है, कोई अधिकारी देख नहीं रहा।
मोहन सिंह लोधी, पार्षद नगला मेवाती

6 माह से सड़कें खोदकर छोड़ दी है, पर निर्माण नहीं कर रहे। अधिकारियों से लगातार कह रहा हूं, पर सुनवाई नहीं। उन्हें पब्लिक के दर्द से कोई लेना देना नहीं, लोग हमारे पास आते हैं। शोभाराम राठौर, पार्षद पार्षद, हरजूपुरा

जनता परेशान है और अधिकारी कल पर काम टाल देते हैं। उन्हें कोई परेशानी नहीं है, पर लोग तो कीचड़ के कारण घर से निकल नहीं पा रहे। अधिकारी पार्षदों की ही नहीं सुन रहे। कन्हैया लाल कुशवाह पार्षद, अलबतिया

मानसून में खोदाई बंद करने का आदेश है, पर खोदाई जारी है। सड़क पर बेरीकेडिंग लगाकर बंद कर दी है। अब लोग किसी इमरजेंसी में आसानी से निकल भी नहीं सकते। राकेश शर्मा अध्यक्ष, सुलहकुल नगर आवासीय समिति

दो साल पहले यहां रहने आए, तभी से पानी भरा है। 15 बार जनसुनवाई, नगर निगम में शिकायत कर चुके। अधिकारी अगर यहां से एक बार निकलें तो हमारी पीड़ा पता चले, पर उनके घर के रास्ते तो चकाचक हैं। प्रदीप कुमार, पश्चिमपुरी


हनीट्रैप, अपहरण और एनकाउंटर: बीहड़ में पुलिस ने ढेर किए दो बदमाश, डॉक्टर से मांगी थी 5 करोड़ की फिरौती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed