फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road

शहरी क्षेत्र में डूडा बनवाएगा 12 सड़कें

Sun, 02 Aug 2020 06:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
road
मैनपुरी। शहरी क्षेत्र में लोगों को सहूलियत देने के लिए डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) विभिन्न इलाकों में 12 सड़कें बनवाएगा। इससे 1200 मकानों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

डूडा विभाग ने शहरी क्षेत्र के पांच इलाकों में 12 सड़कें बनाने का निर्णय लिया है। सड़कों के निर्माण के लिए डूडा को मंजूरी मिल गई है। जिन स्थानों को चिन्हित किया गया है वहां सड़कों की हालत खराब है। अधिकांश इलाकों में पुरानी सड़कें या तो उखड़ गई हैं या फिर जर्जर हो चुकी हैं। डूडा ने सड़कों का निर्माण कराने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। साल के अंत तक इन सड़कों को पूरा कराने की योजना है।
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में होगा निर्माण
इलाका लागत
खरपरी 34.30 लाख
नगला पजाबा 11.25 लाख
राजा का बाग 7.43 लाख
ब्रज कॉलोनी 17.79 लाख
राजीव गांधी नगर 60.80 लाख
चार महीने में पूरा होगा काम
डूडा द्वारा बनवाई जाने वाली सड़कों का निर्माण चार महीने में पूरा कराया जाएगा। निर्धारित समय सीमा के अंदर काम पूरा नहीं होने पर ठेकेदार को कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वंचित और जरूरत वाले इलाकों में सड़कें डूडा द्वारा बनवाई जाएंगी। विभाग द्वारा सड़क निर्माण कराने केे लिए चार महीने का समय तय किया गया है। सड़कें बनने के बाद 1200 मकानों में रहने वालों को राहत मिलेगी।
आरके सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed