{"_id":"5bd56c86bdec22695c1f5b19","slug":"road-made-half-rate-in-comparison-to-pwd-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनाने वाले विभाग को दिखाया आइना, आधे बजट में काम कर दिया पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनाने वाले विभाग को दिखाया आइना, आधे बजट में काम कर दिया पूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 28 Oct 2018 01:30 PM IST
विज्ञापन
मीट एट आगरा में निर्मित सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के सरकारी विभागों की निर्माण योजनाओं में भारी कमीशन के कारण बनने वाले एस्टीमेट का एक नमूना तो देखिए। सींगना गांव में हाल में निर्मित आगरा ट्रेड सेंटर तक जिस लिंक रोड को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने 42 लाख रुपये में बनाने का एस्टीमेट बनाया, उसी सड़क को उन्हीं मानकों के मुताबिक आगरा फुटवियर मैन्यूफैक्चरर्स एक्सपोर्टर्स चेंबर (एफमेक) ने आधी कीमत यानी 21.8 लाख रुपये में बनवा लिया।
विज्ञापन
26 से 28 अक्तूबर तक सींगना गांव में आगरा ट्रेड सेंटर में मीट एट आगरा फेयर चल रहा है। फेयर से पहले नेशनल हाईवे से ट्रेड सेंटर के बीच एक किमी लंबे लिंक रोड के निर्माण के लिए एफमेक ने कवायद की तो पीडब्ल्यूडी को सड़क निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
विभाग ने 80 लाख रुपये का पूरा प्रोजेक्ट बनाया, जिसमें 38 लाख रुपये का एक हिस्सा और 42 लाख रुपये का दूसरा हिस्सा शामिल है। एफमेक ने पीडब्ल्यूडी द्वारा एस्टीमेट बनने में देरी और निर्माण लागत देखते हुए तय किया कि वह इसे अपने संसाधनों से बनवाएंगे। क्वालिटी और सड़क की चौड़ाई वही रखी गई, लेकिन पीडब्ल्यूडी के मुकाबले महज आधी रकम ही खर्च हुई।
विज्ञापन
- आगरा ट्रेड सेंटर तक की लिंक रोड का प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी ने बना दिया था, लेकिन लंबी प्रक्रिया और ज्यादा एस्टीमेट देखने के बाद हमने तय किया कि इसे एफमेक ही बनवाएगा। मीट एट आगरा से पहले ही हमें सड़क बनानी थी, जबकि पीडब्ल्यूडी को इसमें समय लगता।
पूरन डावर
अध्यक्ष, एफमेक