फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road exposes the quality, uprooted within 24 hours

Agra News: गुणवत्ता की पोल खोलती सड़क, 24 घंटे में उखड़ी

Tue, 31 Mar 2026 10:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Road exposes the quality, uprooted within 24 hours
किरावली के गांव सकतपुर पर दो-दिन पहले बनी सड़क उखड़ी की जांच कर कार्यवाही की मांग फोटो स्रोत स्
किरावली। क्षेत्र के गांव सकतपुर में एक दिन पहले बनी सड़क अगले ही दिन रेत की तरह बिखर गई। 29 मार्च को जिस सड़क पर डामर बिछाया गया था, वह 30 मार्च की सुबह ही उखड़ने लगी। इस घटना ने सरकार की कठोर नीति और गुणवत्तापूर्ण विकास के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

सड़क की बदहाली ने लोक निर्माण विभाग और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि घटिया सामग्री और मानक विहीन निर्माण के कारण सड़क 24 घंटे भी नहीं टिक सकी। सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों ने मौके पर एकत्रित होकर शासन-प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सड़क निर्माण में मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। हाथ से रगड़ने पर ही डामर और गिट्टियां अलग हो रही हैं। गांव के बुजुर्गों और युवाओं ने रोष व्यक्त करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

उच्च स्तरीय जांच की मांग

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से सड़क निर्माण की उच्च स्तरीय जांच, दोषी ठेकेदार और लापरवाह अभियंताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। ग्रामीणों ने सड़क का दोबारा निर्माण मानकों के अनुरूप कराने पर जोर दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने इसे विकास नहीं, विनाश बताया है और भ्रष्टाचार की शिकायत लखनऊ तक भेजने की बात कही है। मौके पर राम प्रकाश सोलंकी, पहलवान ललितेंद्र, मनोज सोलंकी, करतार सिंह, महाराम तेवतिया, शिवकुमार सोलंकी और श्यामवीर सोलंकी सहित कई लोगों ने विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed