{"_id":"5d3b37468ebc3e6ca621cee1","slug":"road-damege-road-kasganj-news-agr3980500152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले से लेकर कस्बाई इलाकों तक सड़कें हैं जर्जर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले से लेकर कस्बाई इलाकों तक सड़कें हैं जर्जर
विज्ञापन
कासगंज गंजडुंडवारा के सहावर मार्ग पर जर्जर हाल सड़क पर भरा पानी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। प्रदेश सरकार भले ही गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा करे, लेकिन जिले में यह दावा खोखला नजर आता है। गड्ढा मुक्त योजना पर कितना अमल हुआ है। यह यहां की सड़कें खुद ही बयां कर रही हैं। जिले का मुख्य मार्ग कासगंज-बरेली तो निर्माणाधीन है। इसका निर्माण के चलते और भी बुरा हाल है। गड्ढों में वाहन हिचकोले खाकर निकल रहे हैं। सड़कों के गड्ढे दुर्घटनाओं का कारण बनते जा रहे हैं। ये जर्जर हाल सड़कें कांवड़ियों के लिए भी परेशानी का कारण बनी हुई हैं।
सिढ़पुरा-करतला रोड
यह जिले का महत्वपूर्ण मार्ग है जो एटा और मैनपुरी को जोड़ता है। इस मार्ग में गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। कई वर्षों से यह मार्ग जर्जर हाल है, लेकिन इसके निर्माण की सुध अभी तक विभाग ने नहीं ली है। करतला मार्ग पर गड्ढों के कारण वाहन दुर्घटनाग्रस्त भी हो रहे हैं। यह मार्ग सिढ़पुरा से करतला बागवाला होते हुए जीटी रोड एटा से जुड़ता है। जहां से लोग मैनपुरी और एटा के लिए निकलते हैं। जन प्रतिनिधियों का भी इस मार्ग पर ध्यान नहीं है।
कासगंज-अमांपुर मार्ग
यह मार्ग जिला मुख्यालय से अमांपुर को जोड़ता है। यह मार्ग बेहद खस्ताहाल है। सड़क में काफी गड्ढे हैं। अमांपुर तिराहे से केए पीजी कॉलेज और गल्ला मंडी तक जाने में भी लोगों को काफी दिक्कतें हो जाती हैं और इसके आगे अमांपुर तक की यात्रा करना काफी परेशानी भरा रहता है। यह मार्ग भी पिछले कई वर्षों से क्षतिग्रस्त है। निर्माण विभाग ने कई बार इसे गढ्डा मुक्त कराया, लेकिन गढ्डा मुक्ति का अभियान कामयाब नहीं हो सका।
विज्ञापन
गंजडुंडवारा-सहावर-सुन्नगढ़ी मार्ग
गंजडुंडवारा-सहावर एवं गंजडुंडवारा-सुन्नगढ़ी मार्ग काफी महत्वपूर्ण मार्ग हैं। यह मार्ग एक दूसरे कस्बों को जोड़ने के अलावा कटरी के ग्रामीण इलाकों से जुड़े हैं। पिछले 6-7 साल से इन सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। मार्ग की हालत इतनी जर्जर है कि सड़कें दलदल का रूप ले चुकी हैं। सड़कों के गड्ढों में बारिश के कारण दलदली हालात हैं। यहां दोपहिया वाहन और साइकिल सवार आए दिन दुर्घटना का शिकार होते हैं, लेकिन इस मार्ग के निर्माण की कोई सुध नहीं ले रहा।
- गंजडुंडवारा-सहावर मार्ग एशियन डेवलपमेंट बैंक के अंतर्गत आ चुका है। इसके निर्माण की प्रक्रिया जारी है। पटियाली से सोरों तक सड़क का निर्माण होना है। कासगंज-अमांपुर मार्ग के गढ्डे भरवाए जा चुके हैं। मार्गों के निर्माण के प्रस्ताव शासन को भेजे गए हैं। सुधीर कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग।