फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road construction will begin after Dussehra.

Agra News: दशहरा के बाद शुरू होगा सड़कों का होगा निर्माण

Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Road construction will begin after Dussehra.
आगरा। दशहरे के बाद शहर में 58 सड़कों का निर्माण शुरू किया जाएगा। नगर निगम ने चारों जोन छत्ता, हरीपर्वत, ताजगंज और लोहामंडी में सड़कों के गड्ढों का सर्वे कराया था, जिसके आधार पर टेंडर किए गए। करीब 58 सड़कों के टेंडर नहीं हो पाए थे, जिनके लिए समय सीमा बढ़ाई गई। अब गड्ढों को भरने के साथ ही नए सिरे से निर्माण शुरू किया जाएगा। दिवाली से पहले शहर की अधिकांश सड़कें दुरुस्त होने का दावा नगर निगम ने किया है।
विज्ञापन

प्रभारी चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया टेंडर जारी होने के बाद वर्क ऑर्डर जारी किए जा रहे हैं। करीब 5.25 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। करीब 52 किमी. लंबी सड़कें ठीक कराई जाएंगी।
विज्ञापन


कैंट क्षेत्र में सड़कों का निर्माण शुरू
- छावनी क्षेत्र में नंद टॉकीज से माल रोड के बीच डामर रोड का निर्माण शुरू कराया गया है। छावनी परिषद ने सदर बाजार के नंद टॉकीज से मंडलायुक्त निवास होते हुए ताज रोड और फिर क्लार्क्स होटल से माल रोड के बीच सड़क के गड्ढों को भरवाया और हॉटमिक्स से सड़क निर्माण कराया है। छावनी में करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। दशहरा तक अधिकांश सड़कें ठीक करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम के आने से पहले बनाई जाएंगी सड़कें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान पर 16 अक्तूबर को आना है। उनकी सभा को देखते हुए नगर निगम अधिकारियों ने खेरिया एयरपोर्ट से टाटा मैदान तक का निरीक्षण किया और सड़कों के साथ सफाई और हरियाली की स्थिति देखी। अर्जुन नगर से लेकर माल रोड तक नगर निगम ने टीमें लगाकर सफाई अभियान शुरू कराया है, वहीं डिवाइडर पर हरियाली की जा रही है। फतेहाबाद रोड और माल रोड पर मेट्रो के निर्माण के कारण कई सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, वहीं हावर्ड पार्क प्लाजा होटल से ट्राइडेंट होटल मोड़ तक जलनिगम की सीवर परियोजना के कारण सड़क जगह जगह धंसी हुई है। इसका निर्माण भी कराया जाएगा। सीएम के आने से पहले विभागों को मरम्मत के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed