{"_id":"6aaf99a9ecfa0f3e370b5bef","slug":"road-connecting-taj-mahal-and-agra-fort-caves-in-for-seventh-time-in-agra-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: सातवीं बार धंसी एक ही सड़क, भ्रष्टाचार के गड्ढे में फंसा ट्रक; टकरा गए पीछे चल रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: सातवीं बार धंसी एक ही सड़क, भ्रष्टाचार के गड्ढे में फंसा ट्रक; टकरा गए पीछे चल रहे वाहन
Sun, 20 Sep 2026 02:00 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:00 PM IST
सार
आगरा में सीवर लाइन बिछाने के बाद हुआ सड़क निर्माण लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। सड़कें लगातार धंस रहीं हैं। ताजमहल की ओर जाने वाली एक सड़क पर सातवीं गड्ढा हुआ है। इसबार इसमें ट्रक फंस गया।
विज्ञापन
सड़क में धंसा ट्रक।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में ताजमहल और आगरा किला को जोड़ने वाली प्रमुख खैराती टोला-पुरानी मंडी रोड शनिवार को सातवीं बार धंस गई। इस घटना में एक ट्रक फंस गया, जिससे पीछे चल रहे वाहन उससे टकरा गए। क्षेत्रीय लोगों ने नमामि गंगे परियोजना के तहत बिछाई गई सीवर लाइन में रिसाव और भराव में लापरवाही को वजह बताते हुए भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।
हादसे के बाद बैरिकेडिंग कर यातायात को दूसरी लेन से निकाला गया। जल निगम की ग्रामीण इकाई ने धांधूपुरा में 100 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए 1600 मिमी व्यास की यह सीवर लाइन डाली है। विश्वराज एनवायरमेंट फर्म ने किले से ताज के बीच पुरानी मंडी रोड होते हुए फतेहाबाद रोड तक इस लाइन को बिछाया है। प्रत्यक्षदर्शी श्याम भोजवानी ने बताया कि इसी जगह पर 26 जून और 7 अगस्त को भी सड़क धंसने से वाहन फंस चुके हैं। एक साल के भीतर सीवर लाइन बिछाने वाली यह जगह सात बार धंस चुकी है।
फतेहाबाद रोड भी दो जगह धंसा
सीवर लाइन के कारण फतेहाबाद रोड पर दो जगह शनिवार को गड्ढे हुए हैं, वहीं हावर्ड पार्क प्लाजा से आई लव आगरा सेल्फी पॉइंट के बीच एक किमी. के हिस्से में सड़क गड्ढों में समा चुकी है। यहां मेट्रो स्टेशन से आईटीसी होटल के बीच का हिस्सा बेहद खराब है। सीवर लाइन वाले ट्रेंच में बनाई गई सड़क आठ से 12 इंच तक धंसी है।
विज्ञापन
- पुरानी मंडी सड़क पर जैसे ही निकला, वैसे ही आगे जा रहे ट्रक के पहिए सड़क धंसने पर फंस गए। यह सड़क कई बार धंस चुकी है। इसी सड़क से किले से ताज तक पर्यटक जाते हैं। -संदीप अरोड़ा
- जहां पर सड़क धंसी है, वहां बैरिकेडिंग करा दी गई है। जिम्मेदार कंपनी विश्वराज और जल निगम के इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी गई है। सड़क धंसने के कारणों का ब्योरा मांगा है। -आरपी सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, जल निगम ग्रामीण