{"_id":"6a72b97fee028a3dc80b41f2","slug":"road-collapsed-after-drain-wall-gave-way-six-houses-developed-cracks-rcc-drain-to-be-built-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: नाले में समा गई थी सड़क, छह मकानों में आईं दरारें; अब 99.94 लाख से बनेगा आरसीसी का नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: नाले में समा गई थी सड़क, छह मकानों में आईं दरारें; अब 99.94 लाख से बनेगा आरसीसी का नाला
Wed, 05 Aug 2026 09:48 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 05 Aug 2026 09:48 AM IST
सार
ताजगंज के तेलीपाड़ा में नाले की दीवार ढहने से सड़क समा गई थी और छह मकानों में दरारें आ गई थीं। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम ने 99.94 लाख रुपये से आरसीसी नाला बनाने का प्रस्ताव मंजूर किया है।
विज्ञापन
नाले में समाई पूरी सड़क
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में ताजमहल के पास ताजगंज के तेलीपाड़ा स्थित पातीराम की बगीची से पाकटोला तक आरसीसी से नाले का निर्माण कराया जाएगा। इस पर नगर निगम 99.94 लाख रुपये खर्च करेगा। इससे जलभराव से राहत के साथ इस क्षेत्र के नाले के किनारे बने मकानों की नींव में पानी के बहाव से कटान नहीं होगा। बीते सप्ताह बस्ती के बीच से निकल रहे नाले की दीवार ढह जाने से हुए कटान के कारण सड़क समा गई थी, वहीं छह मकानों में दरारें आ गई थीं।
वार्ड-63 तेलीपाड़ा की पातीराम की बगीची में इस घटना के बाद नगर निगम ने 99.94 लाख रुपये से आरसीसी का नाला बनवाने का प्रस्ताव बनाया है। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने अमर उजाला की खबर प्रकाशित होने के बाद क्षेत्र का निरीक्षण कर इंजीनियर को तत्काल एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए थे। क्षेत्रीय पार्षद हेमेंद्र पाल सिंह ने बताया कि जो सड़क नाले के कटान के कारण समा गई थी, वहां मलबा डालकर इसे चलने लायक कर दिया गया है।
नाले का पानी फिलहाल डायवर्ट कर दिया गया है लेकिन नाले के पानी से हुए कटान के कारण छह मकानों की नींव क्षतिग्रस्त हो गई है। इस वजह से उन मकानों में दरारें आ गई हैं। नगर निगम नाला बनवाने के साथ मकानों की मरम्मत भी कराए। अपर नगर आयुक्त शिशिर कुमार ने बताया कि ईंटों से बने नाले की जगह अब आरसीसी से निर्माण कराया जाएगा। इस निर्माण के लिए टेंडर 3 सितंबर को खोला जाएगा। उसके बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।