फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road began to disintegrate right after construction; villagers removed the gravel by hand.

Agra News: बनते ही उखड़ने लगी सड़क, ग्रामीणों ने हाथों से हटाई गिट्टी

Thu, 15 Oct 2026 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Road began to disintegrate right after construction; villagers removed the gravel by hand.
फतेहाबाद फोटों।साकुरी कलां से हारकापुरा मार्ग पर निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए ग्रामीणो
फतेहाबाद। क्षेत्र में साकुरी कलां से हारकापुरा तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से सड़क मरम्मत कराई जा रही है। करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग पर निर्माण के दौरान ही गिट्टी उखड़ने लगी। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को हाथों से सड़क की गिट्टी हटाकर विरोध प्रदर्शन किया। निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

साकुरी कलां निवासी जीतू चौहान ने बताया कि साकुरी कलां से हारकापुरा तक करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत कराई जा रही है। इसमें लगभग एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जा चुका है। मिट्टी के ऊपर गिट्टी डालकर बनाई गई सड़क हाथों से ही उखड़ने लगी है। आरोप लगाया कि डामर की जगह काले तेल का प्रयोग किया जा रहा है। ग्राम प्रधान मेहताब सिंह ने भी निर्माण कार्य में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सड़क में गिट्टी और डामर की मात्रा बहुत कम है। यही वजह है कि सड़क हाथों से उखड़ रही है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी फतेहाबाद से करने की बात कही है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में भूपेंद्र, दीपक, शिवम, दौजी राम आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन


वर्जन
साकुरी कलां से हारकापुरा जाने वाले मार्ग पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। निर्माण की गुणवत्ता को लेकर शिकायत मिली है। इसके बाद काम रुकवा दिया गया है। जांच कराने के बाद दोबारा कार्य कराया जाएगा। -सतीश वर्मा, जेई, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed