Agra Weather News: पुलिया जर्जर और सड़क बनी दलदल, 12 कॉलोनियों की राह मुश्किल; 10 हजार लोग प्रभावित
Agra Weather News: आगरा में पुलिया जर्जर और सड़क बारिश से दलदल बन गई है। इससे 12 कॉलोनियों की राह मुश्किल हो गई है। इससे 10 हजार लोग प्रभावित हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में एमजी रोड-2 में शामिल बिचपुरी मार्ग पर ओम फैक्टरी के सामने नारायण सिटी, नीलम एनक्लेव, श्रीराधा विहार, गोविंद कुंज सहित 12 कॉलोनियों की राह सड़क पर हुए दलदल से मुश्किल हो गई है। चार साल से सड़क टूटी है। गहरे गड्ढे हैं। वाहन पलट रहे हैं। नाले की पुलिया जर्जर है। इससे हादसा हो सकता है।
तीन किमी लंबी क्षतिग्रस्त सड़क व पुलिया निर्माण के लिए क्षेत्रीय लोग मुख्यमंत्री से लेकर डीएम तक 10 बार शिकायत कर चुके हैं। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य व पंचायतराज मंत्री को प्रत्यावेदन दे चुके हैं, लेकिन सड़क को दलदल से मुक्ति नहीं मिल सकी। इससे क्षेत्रीय लोगों में रोष है। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल का कहना है कि संबंधित विभाग से सड़क के संबंध में रिपोर्ट मांगी जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात ट्रेन निरस्त, आठ का बदला रास्ता; घर से निकलने के पहले यहां देख लें लिस्ट
कहीं तो सुनवाई होगी
लोगों की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाया है। कहीं तो सुनवाई होगी। सड़क से 10 हजार लोग प्रभावित हैं। -भुवन भूषण शर्मा, अध्यक्ष, नारायण सिटी वेलफेयर सोसाइटी
यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल
कब बनेगी सड़क
गड्ढों में गिरने से रोज हादसे हो रहे हैं। सब जगह गुहार लगा ली। कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। भूख हड़ताल या आंदोलन करना पड़ेगा। -अनिल कुंवर, सचिव, नारायण सिटी वेलफेयर सोसाइटी
यह भी पढ़ेंः- आगरा में नकली की भरमार: फल-फूल रहा नशे का कारोबार, पकड़ी गई थी पांच करोड़ की दवा, बांग्लादेश तक फैली जड़ें
टूटी पड़ी है पुलिया
सड़क और पुलिया दोनों टूटी पड़ी हैं। रात में पुलिया पर ऑटो पलटने से बचा। एक बार रिक्शा नाले में गिर पड़ा था। कोई सुनवाई नहीं हो रही। -हरेंद्र सिंह, सचिव, नीलम एनक्लेव