Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   seven trains have been cancelled and route of eight has been changed Due to rain in agra

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात ट्रेन निरस्त, आठ का बदला रास्ता; घर से निकलने के पहले यहां देख लें लिस्ट

Wed, 12 Jul 2023 12:07 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Jul 2023 12:07 AM IST
सार

यात्रीगण कृपया ध्यान दें। भारी बारिश के कारण ट्रैक प्रभावित होने से सात ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। जबकि, आठ का रास्ता बदल दिया गया है। घर से निकलने के पहले यहां लिस्ट देख लें। 

विज्ञापन
seven trains have been cancelled and route of eight has been changed Due to rain in agra
यात्रीगण कृपया ध्यान दें: सात ट्रेन निरस्त, आठ का बदला रास्ता - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में मौसम की मार से रेल यातायात बुरी तरह चरमरा गया है। भारी बरसात के कारण रेल ट्रैक पर जलभराव है। पंजाब की तरफ जाने वाली ट्रेनें सर्वाधिक प्रभावित हैं। एहतियातन रेलवे प्रशासन ने सात ट्रेन निरस्त की हैं। आठ ट्रेनों को रास्ता बदलकर चलाया जाएगा। 50 से अधिक ट्रेन निर्धारित समय से लेट चल रही हैं।

विज्ञापन


गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस 12903 को 10 जुलाई को फरीदाबाद से अमृतसर के बीच निरस्त किया था। जो अब मार्ग बदलकर निजामुद्ददीन-पानीपत, अंबाला होकर चलेगी। अंबाला में भारी बारिश हो रही है। इसके अलावा बंगाल व मुंबई जाने वाली ट्रेनों का संचालन भी खराब मौसम से प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, ट्रेन निरस्त और देरी के कारण स्टेशन पर यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह यात्रियों ने हंगामा भी किया। पूछताछ केंद्र से भी ट्रेनों के संचालन को लेकर सही जानकारी यात्रियों को नहीं मिल पा रही।

ये ट्रेन रहेंगी निरस्त-

  • 11078 जम्मू तवी पुणे आगरा तक निरस्त
  • 12312 कालका हावड़ा अलीगढ़ तक रद्द
  • 22686 चंडीगढ़ से निजामुद्दीन तक
  • 22446 अमृतसर कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस
  • 04142 ऊधमपुर-सूबेदारगंज एक्सप्रेस
  • 15708 अमृतसर कटिहार एक्सप्रेस
  • 12926 अमृतसर मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट

यह भी पढ़ेंः- प्रेम करने पर दर्दनाक मौत: पुलिस वाले भाइयों का बहन पर ऐसा जुल्म, सुनकर सिहर गए लोग; प्रेमी ने किए कई खुलासे

 

इन ट्रेनों का रास्ता बदल दिया गया- 

  • 18238 अमृतसर कोरबा एक्सप्रेस निजामुद्दीन से चलेगी।
  • 12716 सचखंड एक्सप्रेस नई दिल्ली स्टेशन से चलेगी।
  • 12904 गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस मथुरा स्टेशन से चलेगी।
  • 12687 मुदैर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस मेरठ सिटी तक जाएगी।
  • 18102 जम्मू तवी टाटा एक्सप्रेस लुधियाना होकर चलेगी।
  • 12919 श्रीमाता वैष्णो देवी जिंद, जाखल होकर चलेगी
  • 11057 छत्रपति शिवाजी टर्मिनल अंबाला तक चलेगी।
  • 11078 जम्मू तवी-पुणे लुधियाना, जाखल होकर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed