फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   case like Jyoti Maurya has come to light in Etah husband taught his wife now she not ready to live with him

ज्योति मौर्य जैसा मामला: पत्नी को दिन-रात मेहनत कर पढ़ाया, बोली- तेरी मेरी बराबरी नहीं; डॉक्टर पर आया दिल

Thu, 13 Jul 2023 07:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 07:57 AM IST
सार

एटा में ज्योति मौर्या जैसा मामला सामने आया है। यहां पति ने शादी के बाद पत्नी को BSC नर्सिंग कराया। अब पत्नी कह रही है कि तेरी मेरी बराबरी नहीं है। मैं MBBS के साथ रहूंगी। 

विज्ञापन
case like Jyoti Maurya has come to light in Etah husband taught his wife now she not ready to live with him
ज्योति मौर्य जैसा मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में ज्योति मौर्या जैसा मामला सामने आया है। यहां पति ने कहा कि उसने शादी के बाद पत्नी को नर्सिंग का कोर्स कराया। तैयारी की बात कही तो कोचिंग में दाखिला दिलाया। अब जब वह नौकरी करने लगी है तो कहती है कि तुम्हारे साथ नहीं रहूंगी। मैं एमबीबीएस के साथ रहूंगी। तुम्हारी कोई हैसियत नहीं है। 

विज्ञापन


मामला मिरहची थाना क्षेत्र के अखतौली गांव का है। गांव निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि वर्ष 2022 में अर्चना निवासी कपरेटा, थाना पिलुआ से शादी हुई थी। शादी से पहले ही अर्चना ने आगे की पढ़ाई करने की बात कही थी। तब से ही पूरा ध्यान उसकी पढ़ाई पर लगाया और रुपये भी खर्च किए। उसने पत्नी को बीएससी नर्सिंग का कोर्स कराया। अब वह साथ नहीं रहना चाहती है। इसके साथ ही ज्योति मौर्या का उदाहरण दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- महिला दरोगा का दर्द: साहब! अब बर्दाश्त नहीं होता...एसीपी के सामने फूट-फूटकर रोई, बताई थानेदार की शर्मनाक करतूत

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही पत्नी ने आगरा में कोचिंग करने की बात कही। इस पर उसे एक कमरा दिलाकर पढ़ाई कराई। करीब छह माह बाद उसका व्यवहार बदल गया। इस पर एक दिन अचानक छिपकर हमने देखा तो वह दो युवकों के साथ कार में रात करीब 11 बजे लौटी। पूछने पर मुझे ही बुरा भला कहा। बर्बाद करने की धमकी दी। कहा कि जिसके साथ आई हूं वह एमबीबीएस है। उसके साथ ही रहूंगी तेरी मेरी कोई बराबरी नहीं है।

यह भी पढ़ेंः- प्रेम करने पर दर्दनाक मौत: पुलिस वाले भाइयों का बहन पर ऐसा जुल्म, सुनकर सिहर गए लोग; प्रेमी ने किए कई खुलासे
 

वहीं अर्चना का कहना है कि पति झूठे आरोप लगा रहा है, मेरा शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया था। इसके बाद मायके वालों को बताया तो मां पुलिस को लेकर गांव पहुंची और ससुराल से लेकर आई थी। पति ने बुरी तरह से पिटाई की थी। इसका मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। 

यह भी पढ़ेंः- ज्योति मौर्य को इससे लेनी चाहिए सीख: गरीब प्रेमी को लड़की ने पढ़ाया, सरकारी नौकरी लगी; फिर भी नहीं बदला प्रेमी
 

आरोप है कि एक दूसरी लड़की के चक्कर में मुझे घर से निकालना चाहता है ताकि मुझे रास्ते से हटाकर उसको लेकर आ सके। मेरी पढ़ाई में कोई सहयोग नहीं किया गया, ना ही मुझे बीएससी नर्सिंग कराई गई है। बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- बेटी का प्रेम नहीं मंजूर: पिता-भाई ने मिलकर घोंट दिया गला...फिर लाश को ऐसे लगाया ठिकाने, पुलिस भी रह गई हैरान
 

महिला की ओर से पति के खिलाफ पहले से ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। पति पर गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। गिरफ्तार किया जाएगा। पति की कोई शिकायत अब तक नहीं आई है। -सुभाष बाबू, प्रभारी निरीक्षक, मिरहची थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed