फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident Woman Died People Jam At Ghiror Road

फिरोजाबाद: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत, तीन घंटे जाम लगाकर लोगों ने किया हंगामा

Sat, 19 Dec 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 19 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Road Accident Woman Died People Jam At Ghiror Road
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले के जसराना घिरोर मार्ग पर नगला अमर सिंह के पास शुक्रवार दोपहर को ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जसराना-घिरोर मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि मृतक महिला के परिजनों को मुआवजा दिलाया जाए। जर्जर मार्ग को ठीक कराया जाए। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि आरोपी चालक को डायल 112 के सिपाहियों ने ट्रक सहित भाग जाने का मौका दिया। गुस्साए लोगों ने तीन घंटे तक जसराना-घिरोर मार्ग पर जाम लगाए रखा। पुलिस ने जब शव जबरन उठाने की कोशिश की तो लोग भड़क गए। पुलिस से धक्का-मुक्की होने लगी। जाम खुलवाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। मौके पर जसराना विधायक भी पहुंच गए। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन



थाना घिरोर मैनपुरी के गांव रामगनर निवासी महिला तारावती (45) पत्नी रामरतन अपने पुत्र नरेंद्र के साथ बाइक से थाना जसराना के गांव सेवापुर अपने रिश्तेदार के यहां हुई गमी में शामिल होने आ रही थी। नरेंद्र अपनी मां के साथ आगे आ गया था जबकि अन्य परिवारीजन दूसरी बाइकों से पीछे आ रहे थे। दोपहर करीब 12 बजे जसराना घिरोर मार्ग पर नगला अमर सिंह के पास सामने से जसराना की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटा नरेंद्र मामूली रुप से घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने परिजनों के साथ शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। जाम लगने के कारण वाहनों की कतारें लग गई। गांव में हुई दुर्घटना एवं जाम की सूचना पर कोतवाल जितेंद्र कुमार द्विवेदी मय पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने सड़क को ठीक करने एवं मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। 

मौके पर विधायक जसराना रामगोपाल पप्पू लोधी, क्षेत्राधिकारी प्रीती सिंह, नायब तहसीलदार आशीष त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के समझाने पर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद दोपहर तीन बजे जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्राधिकारी जसराना प्रीती सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में महिला की मौत हुई है। ग्रामीणों ने मुआवजा एवं सड़क को सही कराने की मांग को लेकर जाम लगाया था। समझाकर जाम खुलवाया गया है। ट्रक को भगाने के आरोप पर डायल 112 की भूमिका की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed