फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident Uncontrollable canter fell down from flyover breaking railing in Etah

Road Accident: एटा में रेलिंग तोड़ते हुए फ्लाईओवर से नीचे जा गिरा बेकाबू कैंटर, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 20 Mar 2023 08:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 Mar 2023 08:01 AM IST
सार

एटा के पिलुआ थाना इलाके के पिलुआ में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल्ली से मैनपुरी जा रही कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे पुल से नीचे गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Road Accident Uncontrollable canter fell down from flyover breaking railing in Etah
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एटा के पिलुआ थाना इलाके के पिलुआ में सोमवार तड़के करीब 4:30 बजे दिल्ली से मैनपुरी जा रही कैंटर अनियंत्रित होकर हाईवे पुल से नीचे गिर गई। दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे में अनस खान और इरफान निवासी कुरावली जिला मैनपुरी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सत्तार खान, शाहरुख खान निवासी कुरावली और अक्षय बाबू निवासी बिछवा मैनपुरी घायल हो गए। इन्हें मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर किया गया है। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर से बाहर निकाले गए सभी
थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि हादसे सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे हुआ। तेज आवाज होने पर जानकारी हुई तो हाईवे पर दोनों ओर पुलिस की गाड़ियां दौड़ाई, तब घायल केंटर में फंसे थे, काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका और मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, यहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें: Firozabad: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बाजार से घर लौट रहा था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed