{"_id":"6415bf971ead9256400bf578","slug":"bike-rider-died-in-collision-with-speeding-vehicle-in-firozabad-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बाजार से घर लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, बाजार से घर लौट रहा था
Sat, 18 Mar 2023 07:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Mar 2023 07:11 PM IST
सार
फिरोजाबाद में सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। वह बाजार करके घर लौट रहा था। खबर सुनकर घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। वहीं खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मामला एका थाना क्षेत्र के सुजातपुर गांव का है। गांव निवासी रोहित कुमार (35) शुक्रवार को बाइक से एका कस्बा बाजार करने आया था। देर शाम वह गांव लौट रहा था। नगला दयाराम के पास पहुंचा था, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह वहीं गिरकर घायल हो गया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था
हादसा देख आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन को सूचना देने के साथ शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजन ने बताया कि रोहित को तीन पुत्र हैं। वह खेती करके परिवार का भरण-पोषण करता था। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन