{"_id":"5efcb4788ebc3e4322364cdb","slug":"road-accident-tundla-news-agr4485048135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटर साइकिल सवार को रौंद फुट ओवरब्रिज से टकराई, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटर साइकिल सवार को रौंद फुट ओवरब्रिज से टकराई, छह घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला(फिरोजाबाद)। बुधवार सुबह आगरा हाईवे पर एफएच मेडिकल कॉलेज के पास आगरा की ओर से आ रही कैंटर गाड़ी साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए फुट ओवरब्रिज से टकरा गई। हादसे में कैंटर सवार पांच और साइकिल सवार सहित छह लोग घायल हो गए। घायल साइकिल सवार की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार के लिए आगरा भेजा है। वही कैंटर सवारों को फिरोजाबाद अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना सुबह छह बजे करीब की है। आगरा की तरफ से आ रही कैंटर संख्या एचआर 38 एए 5211 का चालक नींद के झाेंके में आ गया और कैंटर के आगे चल रहे साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए फुट ओवरब्रिज में जा घुसा। कैंटर फुट ओवरब्रिज से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना पर तत्काल हाईवे चौकी पुलिस व थाना प्रभारी जेएन अस्थाना मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कैंटर में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
हादसे में कैंटर में सवार चालक सहित पांच लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों में राज नारायण 45 पुत्र प्रयाग सिंह निवासी डुमरी छपिया, थाना तिसैया जिला छपरा बिहार, कौशल कुकरेजा 42 पुत्र बंशीधर कुकरेजा निवासी जोहार कॉलोनी थाना सारन फरीदाबाद, शिवम पुत्र नन्हे 13, हरिओम 11 पुत्र नन्हे निवासी रघुनाथपुर थाना ठठिया जिला कन्नौज, राहुल पुत्र राज नारायण निवासी डुमरी छपिया थाना तरैया, जिला छपरा बिहार एवं साइकिल सवार जितेश पुत्र ताराचंद निवासी मोहम्मदाबाद थाना टूंडला हैं। घायल जितेश को पुलिस ने गंभीरावस्था में आगरा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं कैंटर सवार सवार दोनों बच्चों सहित पांच लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।