फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road Accident three kanwariyas death during  kanwar yatra in Kasganj

Kasganj Road Accident: सड़क हादसों में तीन कांवड़ियों की मौत, मची चीत्कार; रोडवेज बस तो कहीं टेंपो ने रौंदा

Mon, 17 Jul 2023 07:01 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 17 Jul 2023 07:01 PM IST
सार

कासगंज में कांवड़ यात्रा के दौरान तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 

विज्ञापन
Road Accident three kanwariyas death during  kanwar yatra in Kasganj
Kasganj Road Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में सावन के दूसरे सोमवार की पूर्व संध्या पर अलग-अलग तीन सड़क हादासों में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक हादसा एटा मार्ग पर बढ़ारी वैश्य के समीप हुआ, जबकि कछला मार्ग पर मानपुर नगरिया के समीप दो हादसे हुए। पुलिस ने सभी मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

हादसा-1: लहरा जा रहे थे कांवड़ लेने 

एटा मार्ग पर सोमवार की सुबह ग्राम बढ़ारी वैश्य के समीप एक टेंपो को अज्ञात वाहन ने टक्कर कार दी। जिससे उसमें एक सेवानिवृत शिक्षक की मौत हो गई। टेंपो में सवार श्रद्धालु कांवड़ लेने के लिए लहरा घाट जा रहे थे। बढ़ारी वैश्य के समीप टेंपो में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें सवार सेवानिवृत शिक्षक श्यामसुंदर (65), शीला देवी (62) पत्नी श्यामसुंदर, मुरारीलाल (63), उमेश (40), निवासी गंगा मंदिर कालोनी कस्बा रूपवास जनपद भरतपुर, कलेक्टर (40), अर्जुन (27) निवासी चक सावर आगरा, दीवान (42) निवासी भरतपुर, ओमवती (55) ओमवती (60) निवासी बनखंडेश्वर रूपवास भरतपुर घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने श्यामसुंदर को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें - UP: शादी के 22 साल बाद सैन्य अधिकारी की पत्नी पहुंची कोर्ट, बताई उत्पीड़न दर्दनाक की कहानी; ये रखी मांग
 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसा-2: बाइक सवारों को रौंदा 

मानपुर नगरिया पेट्रोलपंप के निकट सोमवार की सुबह बाइक सवार कांवड़ियों ने कार ने टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चला रहे एक कांवड़िये की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मौत रवि (20) निवासी पिलुआ मटसेना फिरोजाबाद की हुई। रवि अपने साथी अंशुल (22), कुशाल (25) निवासी जलालपुर मटसेना फिरोजाबाद के साथ डाक कांवड़ लेकर कछला घाट से फिरोजाबाद जा रहे थे। मानपुर नगरिया पर पेट्रोलपंप के निकट एक कार ने उनमें टक्कर मार दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया। डॉक्टर ने रवि को मृत घोषित कर दिया। घायल अंशुल एवं कुशाल को आगरा रेफर कर दिया गया है। हादसे की सूचना पर मृतक रवि के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

ये भी पढ़ें - शादी के 35वें दिन हो गई विधवा: कांवड़ लाने गया था पति, आई ऐसी खबर; उजड़ गई नई नवेली दुल्हन की दुनिया
 

विज्ञापन

हादसा-3: रोडवेज बस ने मारी टक्कर 

मानपुर नगरिया के समीप पैदल जा रहे कांवड़िया को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में मौत पीतांबर सिंह (53) निवासी सहावर गेट अमांपुर अड्डा की हुई। वह अपनी मां रामबेटी व पत्नी सुनीता के साथ कछला से कांवड़ लेकर पैदल कासगंज आ रहा था। मानपुर नगरिया के समीप पहुंचने पर रोडवेज बस ने उसमें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने उसे आगरा रेफर कर दिया। जब परिजन उसे आगरा ले जा रहे थे तब अवागढ़ के समीप पहुंचने पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed