{"_id":"5ac237ac4f1c1bc6618b51ce","slug":"road-accident-on-yamuna-expressway-two-man-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसा कंटेनर, बदायूं के 2 लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसा कंटेनर, बदायूं के 2 लोगों की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बलदेव (मथुरा)
Updated Mon, 02 Apr 2018 07:31 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में सोमवार को कंटेनर आगे जा रहे ट्रक में घुस गया। घटना में कंटेनर के मालिक और चालक की मौत हो गई। वहीं दो पशु व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए।
बदायूं के गांव पखानू थाना अलापुर निवासी नाबेद और सलीम पशु व्यापारी हैं। वह गांव पखानू निवासी मोहम्मद कलीम (30 वर्ष) के कंटेनर में 10 पशु लेकर आजमगढ़ के जुबेरगंज से अलीगढ़ बाईपास पर लगने वाली पशु पेंठ जा रहे थे।
कंटेनर को गांव दारा नगर अलापुर बदायूं निवासी पप्पू (28) चला रहा था। तड़के चार बजे जब सभी यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना बलदेव क्षेत्र के गांव कासिमपुर के निकट से गुजर रहे थे, तभी तेज गति से चल रहा कंटेनर आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया।

घटना में कलीम पुत्र सुलेमान और पप्पू पुत्र फतेह खान की मौके पर मौत हो गई। नाबेद व सलीम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर बलदेव पुलिस व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
हादसा इतना दर्दनाक था कि घायल कंटेनर में फंसगए। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से जैसे-तैसे घायलों को बाहर निकाला।
मृतकों के शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेेजे गए। गंभीर रूप से घायल नाबेद व सलीम को आगरा अस्पताल भेजा गया। बलदेव पुलिस कंटेनर और ट्रक को थाने ले आई।