फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   road accident

कार की टक्कर से ग्राम प्रधान की मौत, परिवार में कोहराम

Thu, 26 Nov 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
road accident
कासगंज में सड़क हादसे में मृतक ग्राम प्रधान रवेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
कासगंज। एटा रोड पर गांव बांकनेर के समीप कार की चपेट में आने से बांकनेर के प्रधान की मौत हो गई। प्रधान की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद कार चालक घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन

घटना बुधवार रात लगभग 12 बजे की है। बांकनेर के ग्राम प्रधान रवेंद्र (32) पुत्र मुंशी लाल एक शादी कार्यक्रम से लौटे थे और पैदल सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच नदरई की ओर से तेज रफ्तार कार आ रही थी। सड़क पार करते समय ग्राम प्रधान कार की चपेट में आ गया। कार की चपेट में आते ही ग्राम प्रधान दूर जा गिरे और उनके गंभीर चोट आ गई। जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन घटनास्थल पर दौड़े। आनन फानन गंभीर हालत में ग्राम प्रधान को संयुक्त जिला अस्पताल पर ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना को अंजाम देकर कार चालक घटनास्थल से कुछ दूर नदरई गेट इलाके में कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी तक ग्राम प्रधान के परिवार की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
ग्राम प्रधान रवेंद्र के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा 6 साल और छोटा बेटा 3 साल का है। दोनों बेटों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
- कार चालक घटना के बाद कार छोड़कर भाग गया। कार को कब्जे में ले लिया है। कार चालक फरार है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। - राजीव सिरोही, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed