{"_id":"5d48751c8ebc3e6ccb57e7ee","slug":"road-accident-in-tundla-tundla-news-agr3996827165","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ऑटो ने मासूम समेत चार को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ऑटो ने मासूम समेत चार को कुचला
विज्ञापन
ऑटो के कुचलने से घायल बच्ची टूंडला सीएचसी में उपचार करते हुए।
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। पचोखरा में सोमुवार सुबह कार की टक्कर लगने के बाद एक ऑटो अनियंत्रित हो गया। ऑटो ने सड़क किनारे सो रहे लोहपीटा समाज के एक ही परिवार के चार सदस्यों को रौंद दिया। इसमें एक बच्ची सहित चार महिलाएं घायल हो गईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
गांव पचोखरा में सड़क किनारे लोहपीटा समाज के लोग रहते हैं। सुबह करीब पांच बजे कुंवरपाल परिवार सहित सड़क किनारे झोंपडी में सो रहा था। तभी टूंडला से एटा की ओर जा रही एक कार ने आगे चल रहे ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो चालक संतुलन खो बैठा।
बेकाबू ऑटो सड़क किनारे सो रहे कुंवरपाल के परिवार पर चढ़ गया। हादसा के बाद चीख-पुकार मच गई। इस पर आसपास के लोग दौड़ पड़े और ऑटो के नीचे दबे सभी को बाहर निकाला। हादसे में मुन्न्नी देवी (40) पत्नी कुंवरपाल, मैम (52) पत्नी सिंधी, काजल (17) पुत्री कुंवरपाल व सपना (5) पुत्री कुंवरपाल घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पचोखरा पुलिस ने ऑटो को कब्जे में लेते हुए घायलों को सीएचसी टूंडला में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद ऑटो चालक भाग गया। थाना पुलिस का कहना है कि ऑटो को जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।