फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Yamuna Expressway Accident News: Road Accident At Yamuna Express Way Three Died Goes To Agra From Delhi

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा: टायर फटने से दो कारों की टक्कर, दंपती सहित तीन की मौत, आठ घायल

Fri, 11 Dec 2020 12:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 11 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Yamuna Expressway Accident News: Road Accident At Yamuna Express Way Three Died Goes To Agra From Delhi
यमुना एक्सप्रेसवे में दुर्घटना: यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे के बाद कार की हालत - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 115 पर गुरुवार की सुबह होंडा सिटी से स्विफ्ट डिजायर कार की टक्कर हो गई। हादसे में होंडा सिटी में सवार दंपती और उनकी मां की मौत हो गई, जबकि उनके तीन बच्चे घायल हो गए। स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


दंपती मां और बच्चों के साथ शादी में शामिल होने झांसी जा रहे थे। पुलिस ने सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। हादसा मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र में गांव कारब के नजदीक हुआ। पहिया पंचर होने के बाद होंडा सिटी कार यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़ी थी। 
विज्ञापन



दिल्ली के सरिता विहार सी ब्लॉक निवासी शशिकांत (52) पुत्र जनार्दन अपनी मां सुशीला देवी (70), पत्नी अपर्णा (48) और दो बेटी इशिका (12), उदिता (8) और बेटा तनु (1) के साथ होंडा सिटी कार से यमुना एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली से झांसी जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी जा रहा था परिवार

परिवार को झांसी में शशिकांत के भांजे रूपक अग्रवाल की शादी में शामिल होना था। गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे थाना महावन के गांव कारब के पास उनकी कार का पहिया पंक्चर हो गया। अनियंत्रित कार जिस दिशा से आ रही थी, उसी तरफ मुड़ गई। 

तभी पीछे से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार और होंडा सिटी में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में शशिकांत, सुशीला और अपर्णा की मौत हो गई, इशिका, उदिता, तनु घायल हो गए।

स्विफ्ट डिजायर कार में सवार रवि तिवारी पुत्र श्याम सुंदर तिवारी, मनीष पुत्र जगन्नाथ तिवारी, नीलेश पुत्र देवनाथ, विशु पुत्र अशोक और विजय पुत्र ब्रजेश निवासी देवनगर कॉलोनी करोल बाग नई दिल्ली घायल हो गए। 

महावन थाना प्रभारी प्रवीण मिश्रा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन से हटवाकर एक्सप्रेसवे पर आवागमन सुचारु करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed