फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   RLD toll

यमुना एक्सप्रेसवे को टोल फ्री करने की कोशिश

Tue, 18 Oct 2016 11:54 PM IST
यमुना एक्सप्रेसवे को टोल फ्री करने की कोशिश
यमुना एक्सप्रेसवे को टोल फ्री करने की कोशिश Updated Tue, 18 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
RLD toll
यमुना एक्सप्रेसवे को टोल फ्री करने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
युवा राष्ट्रीय लोकदल के नेताओं ने मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़ने से रोकने पर नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। बाद में सभी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट एत्मादपुर भेज दिया। वहां मुचलके पर सभी को रिहा कर दिया गया। 
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर युवा राष्ट्रीय लोकदल के नेता किसानों के साथ अपनी सात सूत्रीय मांगो को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज पर धरने पर बैठ गए। दो घंटे तक धरना प्रदर्शन चला। इस दौरान सादाबाद के पूर्व विधायक डाक्टर अनिल चौधरी ने कहा कि नोएडा से आगरा तक सर्विस रोड पर पानी भरा है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय किसानों के लिए हाईवे टोल फ्री किया जाय। बाहर से आने वाले किसानों को टोल में राहत दी जाय। हाईकोर्ट के निर्देशानुसार गौतमबुद्ध नगर की तर्ज पर किसानों को 64 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा दिया जाय। जिन किसानों की जमीन हाईवे में गई है उनके परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाय। दस प्रतिशत कोटे में प्लाट दिया जाय। बाद में सभी ने यमुना एक्सप्रेसवे पर चढ़कर टोल को फ्री कराने की कोशिश की। पुलिस के रोकने पर उनके बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट एत्मादपुर भेज दिया। वहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री नरायन सिंह सुमन, जिलाध्यक्ष ब्रजेश चाहर, प्रदेश अध्यक्ष मालती चौधरी, हरीओम धनगर, कप्तान सिंह चाहर, राहुल जूरैल, नरेश चौधरी, केशव चाहर, संजय फौजदार, राजू प्रधान, ललित वीर फौजदार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

---------------
मथुरा में दो घंटे टोल फ्री किया यमुना एक्सप्रेसवे
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे मंगलवार को मांट में दो घंटे टोल फ्री रहा। सभी बूथों पर रालोद कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया और वसूली नहीं होने दी। दो से चार बजे तक हजारों वाहन बगैर टोल दिए ही गुजरे। रालोद ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के लिए प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed